biodatamaker

इंदौर में दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (10:56 IST)
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 12 वर्षीय आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के अवैध तौर पर बने घर को प्रशासन ने शुक्रवार सुबह ढहा दिया। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के निर्देश पर जिला प्रशासन तथा पुलिस के संयुक्त बल ने यह कार्रवाई की।
 
खुड़ैल के ग्राम बडियाकीमा में 06 जुलाई को सरिया की कटिंग करने आए मजदूर अरमान उर्फ बट्टू व उसके 2 सहयोगियों ने एक नाबालिग लड़की को घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
 
मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बट्टू द्वारा ग्राम काजी पलासिया, तहसील खुड़ैल स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 246 रकबा 1 .185 हेक्टेयर मद रास्ता एवं सर्वे नंबर 257 रकबा 0.631 हेक्टेयर मद चरणोई भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर 420 वर्ग फुट का पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के आदेशानुसार एसडीएम खुड़ैल अक्षय सिंह मरकाम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाया गया।

अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अक्षय सिंह मरकाम ने बताया कि खुड़ैल थाना क्षेत्र में जनजातीय समुदाय की 12 वर्षीय लड़की को तीन मजदूरों ने उस वक्त अकेली पाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया, जब वह अपना निर्माणाधीन घर देखने गई थी।
 
उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी अरमान ने काजी पलासिया गांव में चरनोई की करीब 420 वर्ग फुट जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बना रखा था, जिसे ढहाकर अवैध निर्माण हटाया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख