suvichar
✕

इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज को आया मेल

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (09:53 IST)
Indore airport : इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार मिल रही बम की धमकियों से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट को तीसरी बार ऐसी धमकी मिली। धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
 
इस बार धमकी भरा ईमेल सिक्योरिटी कमांडेंट के ऑफिशियल मेल पर आया है। इसमें कहा गया है कि याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से अकेले लड़ रहे हैं। आप भी अपनी तैयारी रखें।
 
ईमेल मिलने के तुरंत बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस से संपर्क किया। सभी एयरलाइंस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर एयरपोर्ट को पहले भी कई बार इस तरह के धमकी भरे मेल आ चुके हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अब आईपी एड्रेस सहित तमाम तरह से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

इससे पहले जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को शुक्रवार दोपहर एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ईमेल में किसी विमान या हवाई अड्डे को बम से उडाने की धमकी नहीं दी गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

अगला लेख