ramcharitmanas
✕

बगैर हेलमेट नहीं दिया पेट्रोल, तीली जलाकर पेट्रोल पंप पर फेंकी, वायरल हुआ वीडियो

Updated: रविवार, 3 अगस्त 2025 (10:26 IST)
Indore Helmet news : इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर गुस्साए एक युवक ने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल पंप पर ही फेंक दी। यह घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ALSO READ: बगैर हेलमेट दे दिया पेट्रोल, इंदौर में सील हुआ पेट्रोल पंप
 
आरोपी शुक्रवार को बाइक से बगैर हेलमेट लगाए छोटा बांगड़दा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी से पेट्रोल भरने को कहा। पंपकर्मी ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए पेट्रोल भरने से इनकार कर दिया। इस पर एक आरोपी ने चाकू निकाल कर कर्मचारी को धमकाया। वहीं दूसरे आरोपी ने तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंक दी।
 
इस पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। विवाद बढ़ता देख दोनों वहां से भाग गए। 
<

इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर गुस्साए एक युवक ने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल पंप पर ही फेंक दी #IndoreNews #viralvideo #viralreels #ViralPost #IndoreViralViral #PetrolPumpIndore #IndorePetrolPump pic.twitter.com/78XRa3OPHu

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 3, 2025 >
पुलिस ने विनोद धोलपुरिया की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में गोविंद कालोनी निवासी संजय और देवास के शफीक को गिरफ्तार किया गया है। 
 
गौरतलब है कि इंदौर में 1 अगस्त से नो हेलमेट, नो पेट्रोल योजना लागू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग हेलमेट लेकर ही पेट्रोल भराने जा रहे हैं। हालांकि पेट्रोल पंपों के आसपास कई लोग अभी भी लोगों हेलमेट की जुगाड़ में दिखाई देते हैं।   
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख