ramcharitmanas
✕

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

महाराष्ट्र भर में किसानों को वर्तमान में प्याज का केवल 800 रुपए से 1,200 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है जबकि औसत उत्पादन लागत कम से कम 2,500 रुपए प्रति क्विंटल है।

Updated: रविवार, 3 अगस्त 2025 (10:15 IST)
Maharashtra Onion news : महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में गिरावट से किसान परेशान हैं। महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिति (APMC) में तुरंत एक विशेष बैठक बुलाने की मांग की।
 
संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में लासलगांव एपीएमसी के अध्यक्ष और सचिव को एक लिखित अनुरोध प्रस्तुत किया था, जिसमें उनसे इस मुद्दे पर बैठक करने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण देने का आग्रह किया गया था।
 
महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के संस्थापक अध्यक्ष भरत दिघोले और नासिक जिला अध्यक्ष जयदीप भदाने द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया कि प्याज की कीमतों में गिरावट के कारण किसानों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।
 
संगठन के अनुसार, महाराष्ट्र भर में किसानों को वर्तमान में प्याज का केवल 800 रुपए से 1,200 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है जबकि औसत उत्पादन लागत कम से कम 2,500 रुपए प्रति क्विंटल है। पत्र में कहा गया कि इस विसंगति के कारण उत्पादकों को प्रतिदिन काफी नुकसान हो रहा है।
 
पत्र में कहा गया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हम आपसे (मुख्यमंत्री से) अनुरोध करते हैं कि आप व्यक्तिगत रूप से लासलगांव एपीएमसी में एक विशेष बैठक आयोजित करें, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ तत्काल और दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की जाए। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख