Narak Chaturdashi
✕

इंदौर में हजारों किसानों ने भरी हुंकार, आटा-दाल, कंडे, बिस्‍तर लेकर कलेक्‍ट्रेट के सामने जमाया डेरा, ये हैं किसानों की मांगें

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (13:53 IST)
भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर मध्‍यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में अपना डेरा जमा लिया है। गुरुवार को हजारों किसान कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने बैठ गए हैं। यह आंदोलन अनिश्‍चितकालीन है। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होगी, किसान आंदोलन जारी रखेंगे।

दरअसल, किसानों ने अपनी पूरी तैयारी के साथ आंदोलन की शुरुआत की है। वे साथ में ट्रैक्‍टर ट्रॉली में दाल, चावल, आटा, घी, कंडे और बिस्‍तर लेकर आए हैं। बता दें कि करणी सेना ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन करते हुए बडी संख्‍या में किसान और किसान समर्थित संगठन इस आंदोलन में शामिल हुए हैं।

बिना अनुमति कृषि भूमि पर अधिग्रहण सर्वे : भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के संभाग अध्‍यक्ष कृष्‍णपाल सिंह राठौर ने वेबदुनिया को बताया कि पिछले कई महीनों से किसान संघ शासन ने अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर चर्चा कर रहा है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। उन्‍होंने बताया कि किसानों की जानकारी और अनुमति के बगैर शासन ने उनकी कृषि जमीन पर अधिग्रहण को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है।

तब तक नहीं हटेंगे, जब तक... : इंदौर जिला प्रचारक राहुल मालवीया और संभाग अध्‍यक्ष कृष्‍णपाल सिंह ने बताया कि इंदौर में आउटर रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने गुरुवार से कलेक्टोरेट के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके लिए किसान पूरी तरह से तैयार होकर आए हैं। उन्‍होंने बताया कि इंदौर और आसपास के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाने पीने और रूकने की व्यवस्था साथ आंदोलन में पहुंचे हैं। किसानों ने कंडे, घी, दाल, आटा, बर्तन और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर, गद्दे और कंबल रात को ही गाड़ियों में भर लिए थे। गुरुवार सुबह से उन्होंने कलेक्टोरेट के सामने धरना दे दिया हैं। उन्‍होंने बताया कि करणी सेना ने भी किसानों को समर्थन दिया है। आंदोलन में संगठन मंत्री अतुल महेश्‍वरी, मालवा प्रांत जैविक प्रमुख आनंद सिंह ठाकुर, इंदौर जिला अध्‍यक्ष राजेंद्र पाटीदार, जिला मंत्री महेश राठौर, महानगर अध्‍यक्ष दिलीप मुकाती, महानगर मंत्री वरदराज पाटीदार आदि उपस्‍थित थे।    

क्‍या है हैं किसानों की मांगें? फोटो : धर्मेंद्र सांगले

लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख