suvichar

आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस डर नहीं एक बेहतरीन अवसर है, पत्रकारिता महोत्‍सव में पत्रकारों ने एआई पर साझा किए विचार

Updated: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (14:53 IST)
इंदौर में स्‍टेट प्रेस क्‍लब के आयोजन ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्‍सव’ के आखिरी दिन ‘एआई परिवर्तन’ विषय पर देशभर के ख्‍यात पत्रकारों ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को लेकर अपने विचार व्‍यक्‍त किए। इस अवसर पर दुनिया के पहले पोर्टल वेबदुनिया के एडिटोरियल हेड संदीप सिंह सिसोदिया ने एआई पर अपने अनुभव साझा किए

उन्‍होंने कहा कि हम ऐसे कंटेंट पर एआई के तमाम टूल्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं, जिनसे इंगेजमेंट या ट्रेफिक आने की अच्‍छी खासी संभावनाएं होती हैं। उन्‍होंने बताया कि हमारे सर्वर की क्षमता सीमित है, ऐसे में सर्वर के किस हिस्‍से को यूजर इंगेजमेंट के लिए राउट करना है इसका ख्‍याल रखना पड़ता है, ऐसे में हम एआई के कई तरह के टूल्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। श्री सिसोदिया ने कहा कि आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को हमें डर के रूप में नहीं, बल्‍कि एक बेहतरीन अवसर के रूप में लेना चाहिए।

स्‍टोरी टेलिंग में ह्युमन एआई से बेहतर : एक दूसरा उदारहण देते हुए उन्‍होंने बताया कि साल 2023 में हमने एआई एंकर का इस्‍तेमाल किया था, इसका हमने अपने पोर्टल की कई भाषाओं में इस्‍तेमाल किया, हालांकि फीडबैक में उसका रिजल्‍ट ठीक नहीं आया, सभी को उसमें कहीं न कहीं कुछ मिसिंग लग रहा था। जिसके बाद हमने ह्युमन एंकर का इस्‍तेमाल किया। ऐसा करने पर हमें समझ में आया कि ह्युमन एंकर एआई एंकर से बेहतर काम करता है, जिसके बाद हमने एंकरिंग का काम हुमन के जिम्‍मे ही सौंपना ठीक समझा। कुल मिलाकर यह साफ हुआ कि ह्युमन एंकर जिस तरह से स्‍टोरी टेलिंग कर सकता है।

एआई को असिस्‍टेंट के रूप में इस्‍तेमाल करें तो अच्‍छा : 2024 में जब में स्‍वीडन गया था, वहां मुझे एक मीडिया संस्‍थान में चर्चा करने पर पता चला कि वहां वे रोबो जर्नलिज्‍म कर रहे हैं, जो कि सब्‍स्क्रिप्‍शन बेस था। दूसरी तरफ वे हुमन सेंट्रिक स्‍टोरी पर फोकस करते थे, रोबो जर्नलिज्‍म में वे मौसम, शेयर बाजार की खबरें ऑटोमेटिक फीड की मदद से देते हैं, लेकिन यकीन करना होगा कि उनका डेटा देखने के बाद पता चला कि महंगा होने के बाद भी ह्युमन सेंट्रिक खबरों के लिए उनका सब्‍स्क्रिप्‍शन 10 गुना ज्‍यादा था। ऐसे में हम इस नतीजे पर पहुंचे कि अभी एआई को हम एक टूल के तौर पर या एक असिस्‍टेंट के रूप में इस्‍तेमाल करेंगे तो बेहतर होगा।

क्‍या बोले मोहम्‍मद अजहरुद्दीन : पत्रकारिता महोत्‍सव में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने मीडिया और इंदौर से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। उन्‍होंने कहा कि इंदौर से कई सारी यादें जुड़ी हुईं हैं। उन्‍हें यहां आकर अच्‍छा लगा। मीडिया का आभार मानते हुए उन्‍होंने कहा कि मीडिया खासकर के प्रिंट मीडिया न होता तो पता ही नहीं चलता कि मैंने कितने शतक बनाए। उन्‍होंने स्‍टेट प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष प्रवीण खारीवाल और इससे जुड़े सभी साथियों को आयोजन के लिए मेहनत करने के लिए शुक्रिया अदा किया।

मेडिकल में एआई का इस्‍तेमाल : समारोह के एक सत्र में इंदौर और मुंबई से आए डॉक्‍टरों ने मेडिकल के क्षेत्र में एआई के इस्‍तेमाल को लेकर अपने अनुभव साझा किए और एआई के इस्‍तेमाल के तरीके बताए। आमंत्रित डॉक्‍टरों ने बताया कि किस तरह से मरीज को डायग्‍नोज करने में एआई के टूल्‍स का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

पत्रकारों का सम्‍मान : इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित स्‍टेट प्रेस क्‍लब का यह समापन दिवस था। इस दौरान दिल्‍ली, भोपाल, नागपुर समेत देश के विभिन्‍न संस्‍थानों में काम करने वाले संपादकों और पत्रकारों को सप्‍तऋषि सम्‍मान दिया गया। सभी वक्‍ताओं और सम्‍मानित पत्रकारों ने आयोजन की सफलता के लिए स्‍टेट प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष प्रवीण खारीवाल को धन्‍यवाद दिया।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख