Hanuman Chalisa
✕

ऑस्‍ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों को छेड़ने वाले अकील पर लगेगी रासुका, इंदौर की छवि खराब करने से चिढ़े लोग

Updated: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (15:34 IST)
इंदौर में महिला विश्व कप खेलने आई दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकील पर रासुका लगाई जाएगी। उसने प्‍लेयर्स से बदसलूकी की थी, जिसके बाद यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा में आ गया है। इंदौर के नागरिक इस आदतन अपराधी से बुरी तरह से चिढे हुए हैं, लोगों का कहना है कि इस एक शख्‍स ने कई देशों में भारत और इंदौर की छवि को खराब किया।

बता दें कि अकील एक आदतन अपराधी है, इस पर 8 मामले दर्ज हैं। प्रशासन अब आरोपी के खिलाफ रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हालांकिअ अकील मूल रूप से कोलकाता है और इंदौर में रहकर पेंटिंग का काम करता रहा है।

महिला विश्व कप क्रिकेट मैच के लिए इंदौर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ कर शहर का नाम खराब करने वाले आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एमआईजी पुलिस ने आरोपी अकील (निवासी आजाद नगर) को घटना के तुरंत बाद कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि आरोपी अकील एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और प्राणघातक हमले जैसे गंभीर अपराधों के आठ प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं।

कोलकाता का है, इंदौर में करता है पेंटिंग : पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और कुछ समय मुंबई में भी रहा है। फिलहाल वह इंदौर के आजाद नगर में किराए के मकान में रहता था और पेंटिंग का काम करता है। उसके पिता सिलाई-कढ़ाई का काम करते हैं। आरोपी के इस कृत्य के कारण इंदौर का नाम पूरे देश में बदनाम हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन अब आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। चूंकि उसके खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक प्रकरण खजराना थाने में दर्ज हैं, इसलिए वहीं से रासुका का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख