Narak Chaturdashi
✕

बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी? क्या प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर

Updated: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (15:07 IST)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के मतदाता के मन में क्या चल रहा है यह अभी कोई भी नहीं जानता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गजों की चुनावी रैलियां हो रही हैं। भीड़ भी जुट रही है। लेकिन, यह दावा करना मुश्किल है कि रैलियों में जुट रही भीड़ वोटों में कन्वर्ट होगी भी या नहीं। इस बार एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला कांटे का दिखाई दे रहा है। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी युवा मतदाता को आकर्षित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं, वहीं एनडीए को पीएम मोदी से पूरी उम्मीद है कि वे उसकी चुनावी नैया को पार लगा देंगे। इस बार बिहार में प्रशांत किशोर फैक्टर भी देखने को मिल सकता है।  
 
‍कितना कारगर होगा तेजस्वी का MY समीकरण : नीतीश कुमार के 20 साल के शासन के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी भी दिखाई दे रही है। उनको लेकर मतदाताओं में थकान और बदलाव की इच्छा का लाभ महागठबंधन को मिल सकता है। लेकिन, नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए जमा करवाने का लाभ एनडीए को ‍मिल सकता है।

वहीं, तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से युवा मतदाताओं और पार्टी के पारंपरिक मुस्लिम-यादव आधार में ऊर्जा आई है, जिसका गठबंधन को लाभ मिल सकता है। एनडीए अभी भी लालू यादव के पुराने शासन काल के 'जंगल राज' की याद दिलाकर, खासकर नए और शहरी मतदाताओं को महागठबंधन से दूर रखने की कोशिश कर रहा है।
 
क्या कहता है ताजा सर्वेक्षण : इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग सर्वे भी आ रहे हैं। इनके मुताबिक इस बार टक्कर कड़ी दिखाई दे रही है। वोट वाइब के सर्वे के मुताबिक मुकाबला काफी करीबी दिखाई दे रहा है। इसके मुताबिक लगभग 34.7% मतदाताओं ने कहा है कि वे महागठबंधन को सत्ता में देखना चाहते हैं, जबकि 34.4% मतदाता बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लिए इच्छुक हैं।

चूंकि मुकाबला टक्कर का है, अत: प्रशांत किशोर किंग मेकर की भूमिका में नजर आएं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। लगभग 12 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि इस बार चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बढ़त बना सकती है। 
 
प्रशांत किशोर हालांकि खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी करीब 13 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि जन सुराज मुखिया को राज्य का मुख्‍यमंत्री होना चाहिए। वोट वाइब का यह सर्वे 15 से 19 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था। इस सर्वे में बिहार के 38 जिलों के 10 हजार से ज्यादा लोगों की राय शामिल की गई।

हालांकि इस सर्वे में हर विधानसभा क्षेत्र से औसत 260 मतदाताओं से चर्चा की गई है, ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि परिणाम के रुझान इसी तरह के रहेंगे। आने वाले समय में इन रुझानों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। लेकिन, एक बात तय है कि इस बार बिहार में मुकाबला रोमांचक होगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख