Daily Horoscope
✕

स्वच्छ इंदौर में दूषित पानी से मौत पर भड़के औवेसी, कहा- चुल्लू भर पानी में डूब मरें ये लोग

Updated: शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (09:12 IST)
Owaisi news in Hindi : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से 13 लोगों की मौत हो गई और 162 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 2026 में ये लोग विश्वगुरु का दावा करते हैं और लेकिन लोग यहां गंदा पानी पीकर मर जाते है। इनको तो चुल्लू भर पानी में डूब मरने की जरूरत है। ALSO READ: स्वच्छ इंदौर का काला सच: जब ‘सबसे साफ़ शहर’ में पानी ही जान लेने लगे
 
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि इन लोगों को सिर्फ बुलडोजर का फिक्र है। वे खाली बुलडोजर से घर तोड़ना चाहते हैं और कोई काम नहीं है। किसी मुसलमान पर इलजाम लगा तो उसे लाकर पीटते हैं और उसका घर बुलडोजर से तोड़ देते हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग बेसिक जरूरत भी मुहैया नहीं करा सकते। शुद्ध पेयजल भी मुहैया नहीं करा सकते हैं। ये तो मध्यप्रदेश सरकार की सरासर नाकामी है। ALSO READ: पानी में सीवेज का पानी मिला, दूषित पानी से 8 लोग मरे, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
 
 
गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने डायरिया से 4 लोगों की मौत की पुष्‍टि की है तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 8 लोगों के मारे जाने की बात कही है। शुरुवाती जांच में लीकेज की वजह से पेयजल में ड्रेनेज का पानी मिलने से क्षेत्र में उल्टी दस्त का प्रकोप फैल गया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख