जहरीले पानी से जान, SIT से जांच की मांग, महापौर और मुख्यमंत्री को पत्र
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने पेयजल में पोटेशियम क्लोराइड (KCl) की अत्यधिक मात्रा मिलाए जाने की आशंका को गंभीर जनस्वास्थ्य अपराध बताते हुए इस पूरे प्रकरण की विशेष जांच टीम (SIT) से जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री एंव महापौर को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
यादव ने कहा कि पोटेशियम क्लोराइड सीमित मात्रा में दवाओं और चिकित्सकीय उपयोग के लिए प्रयुक्त होता है, लेकिन यदि इसे पेयजल में निर्धारित मानकों से अधिक मिलाया जाए, तो यह जहर जैसा प्रभाव पैदा कर सकता है।
यादव ने मांग की कि इस पूरे मामले की SIT गठित कर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक व प्रशासनिक जांच कराई जाए।
सभी जलस्रोतों के तत्काल सैंपल लेकर लैब परीक्षण कराए जाए। यदि लापरवाही, साजिश या भ्रष्टाचार पाया जाए, तो दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जनता को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की संवैधानिक ज़िम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं। Edited by : Sudhir Sharma