sundarkand
✕

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (21:01 IST)
acp shivendra joshi received call from poland posing cbi officer  : इंदौर में इंटेलिजेंस में पदस्थ एसीपी शिवेंद्र जोशी (shivendra joshi)  डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई है। पुलिस जनसुनवाई के दौरान उनके पास कॉल आया था। आरोपी ने पोलैंड के कोड नंबर से कॉल किया था। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धमकी दी थी।

मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त एसीपी शिवेंद्र जोशी को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की। साइबर अपराधियों ने सीबीआई अफसर बनकर एसीपी को कॉल लगाया और गिरफ्तार करने की धमकी दे डाली।

आरोपी के वाट्सअप पर पुलिस अफसर की डीपी थी। पुलिस अफसर की डीपी देखकर एसीपी ने तुरंत काल रिसीव कर लिया। फोन उठते ही आरोपी ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और कहा कि हमने तुम्हारे परिचित चार लोगों को पकड़ा है। फोन 48732078186 नंबर से आया था। उस पर आईपीएस विजय कुमार की डीपी लगी हुई थी। पोलैंड का कोड नंबर देख एसीपी समझ गए कि यह साइबर अपराधियों की चाल है।

परिचय देने पर आरोपी  अभद्रता करते हुए गिरफ्तार करने की धमकी देने लगा। एसीपी के फटकार लगाने और साइबर सेल से जांच करवाने की बात बोलते ही फोन काट दिया। आरोपी रुपए वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख