sundarkand

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (20:34 IST)
Congress statement on Jharkhand assembly elections : कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन इस साल राज्य में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का चेहरा होंगे।
ALSO READ: हूल दिवस पर हेमंत सोरेन गरजे, किया विद्रोह का ऐलान
झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद बृहस्पतिवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार ने कहा, झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने से विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि हम 2019 के चुनाव की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार में शामिल है।
ALSO READ: हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्‍यपाल ने दिलाई पद की शपथ
कुमार ने दावा किया, हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के पांच महीने तक जेल में रखने से दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और सामान्य जाति के लोगों में नाराजगी है। यह पूछे जाने पर कि क्या हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के बीच सहमति बन गई है, इस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर शायद ही कोई मतभेद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख