ramcharitmanas

इंदौर के मैरियट होटल में बना 75 फ़ीट लंबा पिज़्ज़ा

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (19:06 IST)
इंदौर। विभिन्न व्यंजनों और अपनी सेवाओं के लिए मशहूर इंदौर मैरियट होटल ने लजीज व्यंजनों के शौकीन शहरवासियों के लिए 'इटली टू इंदौर' इटालियन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है।
 
इस इटालियन फूड फेस्टिवल के पहले दिन 3 अक्टूबर को शहर में लोंगेस्ट पिज़्ज़ा का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में इंदौर मैरियट होटल में 75 फ़ीट लंबा पिज़्ज़ा तैयार किया गया। इस इटालियन फूड फेस्टिवल का लुत्फ़ मेहमान 14 अक्टूबर तक ले सकेंगे। 
 
इस इटालियन फूड फेस्टिवल के साथ- साथ इंदौर मैरियट होटल में 'जॉय ऑफ़ गिविंग वीक' का भी आयोजन किया गया है, जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत इस 75 फ़ीट लंबे पिज़्ज़ा को 'क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसायटी' के बच्चों में बांट दिया गया, जो होटल से जुड़ा एनजीओ है।  
 
इस विशाल पिज़्ज़ा को इंदौर मैरियट होटल में दर्जनों शेफ ने मिलकर बनाया। इस पिज़्ज़ा को तैयार करने में दर्जनों शेफ ने घंटों मेहनत की और इसे बनाने में लगभग 40 किलोग्राम आटा, 35 किलोग्राम मोज्ज़रेल्ला चीज़, 25 लीटर टोमेटो पिज़्ज़ा सॉस, कई प्रकार की सब्जियां जैसे 20 किलो प्याज़, 15 किलो एसोर्टेड पेपर्स, 20 किलो कोर्न, 25 किलो टमाटर, 4 किलो बेसिल इत्यादि एवं 3 लीटर एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑइल का इस्तेमाल किया गया था। 
 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

अगला लेख