sundarkand

24x7 चलेगा महाअभियान, इंदौर में 30 हजार डॉग्स की होगी नसबंदी, रोज पकड़ेंगे 175 कुत्‍ते, जानिए क्‍या है पूरा प्‍लान?

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (16:37 IST)
इंदौर में आवारा कुत्‍तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पंचकुईया क्षेत्र में एक बच्‍ची को कुत्‍तों ने हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गई। आए दिन शहर में कुत्‍तों के हमले की खबरें सामने आ रही हैं, ऐसे में इंदौर प्रशासन ने अब कुत्‍तों की नसबंदी के महाअभियान के लिए कमर कसी है।

इस अभियान के तहत करीब 30 हजार कुत्‍तों की नसबंदी की जाएगी, जबकि रोजाना 175 कुत्‍तों को इसके लिए पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। इस अभियान को करीब 6 महीने तक चलाने की योजना बनाई गई है।

175 डॉग्स की होगी धरपकड़ : बता दें कि इंदौर में इस अभियान के दौरान प्रतिदिन 175 डॉग्स की धर पकड़ की जाएगी, इसके बाद उनकी नसबंदी होगी। जिससे इनकी बेलगाम जनसंख्या नियंत्रित की जा सके। इसे लेकर तीन विभागों के बीच रणनीति तय की गई है।

6 महीने चलेगा नसबंदी अभियान : इस अभियान को लेकर आयोजित विशेष बैठक में इंदौर कलेक्टर के अलावा नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट ‍‍सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस अभियान इस ढंग से किया जाए कि 6 महीने में ही इस परिणाम नजर आने लगें। उन्‍होंने बताया कि अभी वर्तमान में 25 से 30 स्ट्रीट डॉग की नसबंदी प्रतिदिन हो रही है, वहीं अगले 6 महीने तक 175 डॉग्स की प्रतिदिन नसबंदी करने का टारगेट है, जिससे ये संख्या 30 हजार तक हो सकती है।

क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर : डॉ प्रशांत तिवारी ने वेबदुनिया को बताया कि कुत्‍ते बेहद समझदार जीव हैं। कभी आगे से हिंसक होकर नहीं काटते हैं। यह सब निर्भर करता है कि हम उन्‍हें कैसे ट्रीट कर रहे हैं। डॉ तिवारी ने बताया कि यह बात सही है कि इन दिनों कुत्‍तों की संख्‍या बढ़ गई है। लेकिन जहां तक काटने की बात है तो यह कुत्‍तों में चिड़चिड़ेपन की वजह से हो रहा है। अब सवाल उठता है कि कुत्‍ते क्‍यों हिंसक और चिड़चिड़े हो रहे हैं। डॉ तिवारी ने बताया कि इन वजह से कुत्‍ते हिंसक हो सकते हैं। क्‍यों चिड़चिड़े हो रहे कुत्‍ते : बता दें कि शहरों में लगातार कुत्‍ते चिड़चिड़े होते जा रहे हैं। दरअसल, इंदौर में स्ट्रीट डॉग की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से कुत्‍तों के कई हमले हो रहे हैं। इन्‍हीं घटनाओं को देखते हुए नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत समयबद्ध रूप से कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत हर दिन का टारगेट सेट कर स्ट्रीट डॉग की नसबंदी करने सहित अन्य उपाय किए जाएंगे। इस अभियान में नगर निगम, पशु पालन व पशु चिकित्सा विभाग, एनजीओ और नागरिकों की भी सहभागिता रहेगी।

क्‍या कहते हैं पशु प्रेमी : पीपल फॉर एनिमल संस्‍था के तहत कुत्‍तों के लिए शेल्‍टर होम संचालित करने वाली प्रियांशु जैन ने वेबदुनिया को बताया कि कुत्‍तों के हिंसक होने के पीछे वजह है कि सफाई की वजह से उन्‍हें खाना नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही कुत्‍ते अपने छोटे बच्‍चों के को लेकर भी असुरक्षित हैं। लोग कुत्‍तों और छोटे बच्‍चों के साथ भी मारपीट करते हैं। इस वजह से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। दूसरा इंदौर और भोपाल में ठीक से कुत्‍तों की नसबंदी नहीं हो रही है, जिससे इनकी तादात लगातार बढ़ रही है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख