ramcharitmanas
✕

Indore : मोनू कल्याणे हत्‍याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्‍तौल और बाइक बरामद

Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (19:02 IST)
2 accused arrested in Indore for Monu Kalyane murder case : मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के 35 वर्षीय पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या के बाद फरार हुए 2 नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्याकांड में इस्तेमाल देशी पिस्तौल और मोटरसाइकल बरामद की गई है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे (35) की एमजी रोड थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त वह रविवार को शहर में आयोजित होने वाली 'भगवा यात्रा' के झंडे-बैनर लगवा रहे थे।
ALSO READ: इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या, निकालने वाले थे भगवा यात्रा
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, कल्याणे की गिनती राज्य के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी समर्थकों में होती थी। कल्याणे अलग-अलग आयोजनों के जरिए स्थानीय राजनीति में अपना कद बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार पांडे ने बताया कि गोली मारकर कल्याणे की हत्या के आरोप में अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल के अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
 
खरगोन से खरीदी थी अवैध देशी पिस्तौल : पांडे ने बताया कि आरोपियों की उम्र 30 साल के आसपास है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हत्याकांड में इस्तेमाल देशी पिस्तौल और मोटरसाइकल बरामद की गई है। डीसीपी ने बताया, हमारी जांच में पता चला है कि कल्याणे पर अर्जुन ने गोली चलाई थी। उसका कहना है कि उसने खरगोन से अवैध तौर पर देशी पिस्तौल खरीदी थी। हम इस बात की तसदीक कर रहे हैं।
ALSO READ: इंदौर में सफाईकर्मी को ट्रेन के डिब्बे में दो हिस्सों में मिला महिला का शव
मोनू कल्याणे के पड़ोस में रहते हैं गिरफ्तार आरोपी : पांडे ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी कल्याणे के पड़ोस में रहते हैं और शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि भाजयुमो पदाधिकारी के हत्याकांड को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की साजिश और इसमें अन्य लोगों के शामिल होने के संदेह को लेकर दोनों आरोपियों से पुलिस की विस्तृत पूछताछ जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख