kundali milan
✕

Indore: फिजिकल एकेडमी छात्रावास के 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 44 अस्पताल में भर्ती

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (10:32 IST)
इंदौर। इंदौर के बाल आश्रम कांड में भोजन विषाक्तता की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि चितावद स्थित इंदौर फिजिकल एकेडमी के गणपति होस्टल, ओमनारायण छात्रावास सहित अन्य के करीब 100 बच्चों की मंगलवार रात तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। यहां के 5 बच्चों को एमवाय में भर्ती कराया गया, फिर अब 44 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।
 
भर्ती बच्चों में जांच के बाद हैजा के लक्षण दिखाई दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बच्चे एक ही एकेडमी में पढ़ते हैं और इन्हीं के होस्टल में ही रहते हैं। रात में इन सभी बच्चों ने दाल-रोटी और सब्जी खाई थी। 
प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि बच्चों की तबीयत दूषित खानपान से ही बिगड़ी है। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
 
डॉक्टरों का कहना है कि दूषित पानी के कारण इन्हें इंफेक्शन हो गया है। यह जब अस्पताल आए थे तो इन्हें उल्टी-दस्त की समस्या बनी हुई थी। प्रशासन की टीम होस्टलों में जांच के लिए पहुंची तो पाया गया कि गंदगी में खाना बन रहा था। साथ ही जिस लाइन से पीने का पानी आता है, उसमें भी नाली का गंदा पानी मिल रहा था। टीम ने खाने व पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
 
मिली जानाकारी के अनुसार पालदा से चितावद के बीच जो नाला बहता है, इसके कारण हमेशा यहां दूषित पानी की समस्या बनी रहती है। वर्षाकाल में यह समस्या काफी बढ़ जाती है। इस कारण इस क्षेत्र में पेट के इंफेक्शन की समस्या लोगों में बनी रहती है।
 
कई बार रहवासी भूगर्भ जल की जांच करवाने की मांग भी कर चुके हैं। रहवासियों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद जब भी डॉक्टर के पास जाते हैं तो पानी के कारण इंफेक्शन बताया जाता है। इधर अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिलने कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे। उन्होंने संबंधितों को जरूरी निर्देश दिए।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख