सम्बंधित जानकारी
- त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं कार्तिकी पूनम को?
- कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं : 5 सरल काम, देंगे जीवन भर आराम
- कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहा है चंद्र ग्रहण : कब पूजा करें, क्या उपाय करें और कैसे दान करें?
- कार्तिक पूर्णिमा है 2 दिन, सोमवार की रात को होगा दीपदान, मंगलवार को करें स्नान दान
- कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग 8 November 2022 को बनेगा, जानिए क्या करें और किन बातों से बचें
Kartika Purnima पर ये 5 शुभ मंत्र आपको देंगे मनचाहा धन, प्रसन्न रहेगा मन
आज कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन पूर्णिमा व्रत (kartik purnima vrat) भी किया जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन श्रीहरि विष्णु तथा माता लक्ष्मी की उपासना करने का बहुत अधिक महत्व माना गया है।
इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को मनचाहे धन की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं जीवन में चारों दिशाओं से खुशियां ही खुशियां दौड़ी चली आती हैं। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन मंत्रों का जाप फलदायी रहता है।
जानें यहां 5 शुभ मंत्र-
1- ॐ विष्णवे नम:
2- 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।'
3- ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
4- ॐ सों सोमाय नमः।
5- 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:'।
इन मंत्रों के अलावा भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर जल मिश्रित हल्दी से स्वास्तिक बनाने का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करके स्थायी निवास करती है तथा भरपूर धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की विजय के उपलक्ष्य में गंगा घाटों पर तेल के दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई जाती है तथा लोग अपने घरों को सजाकर श्रीहरि विष्णु-लक्ष्मी का पूजन करके आज के दिन उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त करते हैं।
kartik purnima 2022
