सम्बंधित जानकारी
- कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग 8 November 2022 को बनेगा, जानिए क्या करें और किन बातों से बचें
- कार्तिक पूर्णिमा है 2 दिन, सोमवार की रात को होगा दीपदान, मंगलवार को करें स्नान दान
- कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहा है चंद्र ग्रहण : कब पूजा करें, क्या उपाय करें और कैसे दान करें?
- देव दिवाली कब है, देवता क्यों मनाते हैं इस दिवाली को गंगा के तट पर
- 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण के सूतक काल में क्या करें या न करें?
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं : 5 सरल काम, देंगे जीवन भर आराम
हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा बहुत महत्व माना गया है। इस दिन श्रीहरि, शिवजी तथा चंद्र देव का पूजन करने का विधान है। इसी दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण चंद्र मंत्रों का जाप करना भी लाभदायी माना जाता है।
आइए जानते हैं इस दिन ऐसा क्या करें कि आपको जीवन भर आराम मिलें-
1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता को दर्शाते हैं। इसीलिए इस दिन दीपदान अवश्य करें। यह ऋण से मुक्ति देने में भी कारगर है।
2. यदि आप घर पर ही दीप जला रहे हैं तो दीप को जलाकर उसे उचित स्थान पर रखें। यही दीपक का दान या दीपदान कहलाता है।
3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान आदि तथा पवित्र कर्मों के साथ ही भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का श्रवण करना अतिलाभदायी माना जाता है।
4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत-उपवास रखकर देवी-देवताओं का पूजन करने से भगवान श्रीहरि विष्णु, भगवान शिव, बजरंगबली तथा माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5. कार्तिक पूर्णिमा तथा चंद्र ग्रहण वाले दिन व्रत रखने से चंद्र दोष दूर होते हैं तथा चंद्र का अशुभ प्रभाव दूर होता है।
kartik purnima 2022
