शुक्रवार, 12 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. प्रवचन
  4. Women like men who have these 5 special qualities
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (17:45 IST)

चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को पसंद आते हैं ऐसे पुरुष जिनमें हो ये 5 खास गुण

किस तरह के पुरुषों को पसंद करती हैं महिलाएं जानिए इस बारे में क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को पसंद आते हैं ऐसे पुरुष जिनमें हो ये 5 खास गुण - Women like men who have these 5 special qualities
Chanakya Niti:एक पुरुष शायद महिलाओं में सुंदरता, सुशीलता, शालीनता, मृदु भाषी, संस्कार, शिक्षित आदि बातें पसंद करता होगा परंतु महिलाएं पुरुषों में क्या सबसे ज्यादा पसंद करती हैं? चाणक्य नीति के अनुसार जानिए कि महिलाएं कैसे पुरुष को पसंद करती हैं। वह ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जिनमें हो ये 5 गुण। ALSO READ: चाणक्य नीति के अनुसार आप जहां रहते हैं वहां यदि ये 5 लोग भी रहते हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए
 
1. अच्छा व्यवहार : आचार्य चाणक्य के अनुसार धनी व्यक्तित्व के साथ आदमी का अच्छा व्यवहार महिलाओं को पसंद आता है। यानी यदि धनवान होते हुए भी शालीनता है और उसमें घमंड नहीं है तो पुरुषों का यह गुण महिलाओं को पसंद है।
 
2. श्रोता : ऐसा पुरुष जो सभी की सुनता हो और जो अच्छा श्रोता हो वह महिलाओं को पसंद आते हैं। महिलाओं को पुरुषों का यह गुण पसंद है जो कि उन्हें अच्छे से सुनता हो। महिलाएं यह चाहती है कि पुरुष न केवल अच्छी तरह बोल पाए बल्कि वह सुनकर अच्छे से समझ भी पाए। यानी दूसरों की बात को समझे और अपनी बात को अच्छे से समझा पाए।
 
3. ईमानदार : आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद हैं जो ईमानदार हों। वह जो ईमानदारी से साथ निभाए और जिम्मेदारी को समझे। जो पुरुष ईमानदार, भरोसेमंद और मेहनती होते हैं महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं।ALSO READ: चाणक्य के अनुसार करोड़पतियों को भी कंगाल बना देती हैं ये 5 गलतियां
 
4. शांत और सुलझे हुए : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को ऐसे पुरुष भी पसंद हैं जो कि शांत चित्त और सुलझे हुए हों और मन की सुंदरता जिनमें हो। ऐसे पुरुष समस्या का अच्छे से समाधान करते हैं।
 
5. भावनाओं की कद्र: चाणक्य नीति के अनुसार वे पुरुष जो सबकी भावनाओं की कद्र करते हैं महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं। यदि कोई पुरुष किसी महिला की छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखे और उन्हें अपने साथ सुरक्षित महसूस करवाए तो ये बात महिला के मन को छू जाती है।ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में होना चाहिए ये गुण, सभी करते हैं पसंद