गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. कुम्भ मेला
  6. अंतिम स्नान के साथ कल विदा होगा महाकुंभ
Written By भाषा

अंतिम स्नान के साथ कल विदा होगा महाकुंभ

Mahakumbh 2013 | अंतिम स्नान के साथ कल विदा होगा महाकुंभ
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट पर शाही स्नान के साथ ही 14 जनवरी से शुरु हुए दुनिया के सबसे विशाल धार्मिक मेले प्रयाग के महाकुंभ का शिवरात्रि पर समापन हो जाएगा।

FILE


मकर संक्रांति 14 जनवरी से शुरु हुए महाकुंभ में पांच प्रमुख स्नान पौष पूर्णिमा. मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और शिवरात्रि होते हैं। पांच में से तीन पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी को शाही स्नान होता है जबकि दो अन्य में साधु संतों व नागाओं की शाही सवारी नहीं निकलती।

मौनी अमावस्या 10 फरवरी को रेलवे स्टेशन इलाहाबाद पर हुए हादसे को देखते हुए कल शिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।