1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Bhindi masala recipe in hindi

मसालेदार भरवा भिंडी कैसे बनाएं, जानें आसान रेसिपी

bhindi masala recipe in hindi
Bhindi Recipe
 

भिंडी कई तरह से बनाई और खाई जाती हैं- सादी, मसालेदार, बेसन वाली, आलू वाली, प्याज लहसुन युक्त, तली हुई भिंडी आदि। लेकिन यदि एकदम ताजी भिंडी हो और वो भी मसालेदार हो तो खाने में बहुत अच्छी लगती है। अत: आप भी मसालेदार भरवां भिंडी बनाएं और खाने का जायका बढ़ाए, यहां पढ़ें सरल विधि-
 
सामग्री : 250 ग्राम फ्रेश भिंडी (छोटी आकार) की, 1 चम्मच मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, 1/4 चम्मच हल्दी, 2 छोटे चम्मच पिसा धनिया, 1/2 गरम मसाला, 1 चम्मच सौंफ, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया, आवश्यक मात्रा में तेल।
 
आसान विधि : भिंडी को धोकर, कपड़े से पोंछ लें।
 
अब भिंडी को बीच के हिस्से में चीरा लगा दें। 
 
एक प्लेट से सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
 
अब सभी भिंडी में मसाला भरकर उनके 2-3 इंच की साइज में टुकड़े कर लें। 
 
एक कढ़ाई में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएं तथा भिंड़ी डाल दें। शेष मसाला प्लेट में ही रहने दें। 
 
भिंडी को धीमी आंच पर पकाएं। जब भिंडी पककर थोड़ी नरम पड़ जाए तब, बचा हुआ सूखा मसाला भिंडी में डाल दें और प्लेट से ढंक दें। 
 
धीमी आंच पर भिंडी कुछ देर पकाएं। 
 
जब भिंडी पूरी तरह पक जाए, हरा धनिया बुरकाएं और सर्व करें।  

अगला लेख
किंग चार्ल्‍स के बेटे हैरी की लवस्‍टोरी जिसने प्‍यार के लिए ठुकरा दिया था ब्रिटेन का शाही परिवार