नववर्ष में बारह राशियाँ
नया साल कैसा होगा आपके लिए
- सुरेश कौशल
ND |
मेष : दीपावली से मध्य जनवरी 2011 तक कार्यक्षेत्र, निवेश, शेयर मार्केट, संतान और संपत्ति से जुड़े निर्णय गलत हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल में नौकरी, व्यापार, वित्तीय, कानूनी क्षेत्रों में प्रतिकूल निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। जून से दिवाली तक नए व्यापार, विदेश में शिक्षा, व्यापार, प्रवास, संतान के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है।
वृषभ : वर्षांत तक संपत्ति, किराया, वित्त, कानून, प्रबंधन के कारण व्यय बढ़ सकता है। मार्च-अप्रैल में अपनी गलतियों, आर्थिक अनिर्णय, क्रोध और अनुशासन में न रहने के कारण नौकरी, व्यापार में हानि। जून से दीपावली के मध्य पैतृक संपत्ति और विदेश से लाभ हो सकता है। सितंबर से दीपावली तक धन का आवागमन चलता रहेगा।
मिथुन : दीपावली से मार्च तक कार्यक्षेत्र और धन प्राप्ति से जुड़ी प्रगति चलती रहगी। 15 जनवरी से अप्रैल के मध्य तक दांपत्य, व्यापार और सरकार से जुड़े विभागों में तनाव बढ़ेगा। जून से दीपावली तक संपत्ति, वाहन की खरीद और परिवार पर व्यय बढ़ने से मानसिक और आर्थिक तनाव, अचानक काम बिगड़ जाएगा।
कर्क : दीपावली से वर्ष के अंत तक विदेश और पैतृक संपत्ति से लाभ परंतु जनवरी से जून तक कर्ज की देनदारी, संपत्ति लाभ में कमी, शेयर मार्केट, सट्टा और निवेश में प्रतिकूल स्थितियाँ। मार्च-अप्रैल में अचानक व्यापारिक साझेदारी, परिवार में बिखराव का योग बनेगा। जून तक इन्हीं कारणों से आते धन की ग्रह स्थिति परिवर्तन संभव। जून से दीपावली तक कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ।
सिंह : दीपावली से मार्च तक लगातार धन, नौकरी, व्यापार में प्रगति। पैतृक संपत्ति, विदेश व्यापार, सरकारी नौकरी और विभागों से जुड़े निर्णय टालें। लोहा, सीमेंट, भूमि, संपत्ति, फल-सब्जियों, मीडिया, जवाहरात और कागज-कपड़ा, कम्प्यूटर, आईटी से जुड़े लोगों पर यह प्रभाव पड़ेगा।
ND

