प्रकृति का वरदान सिंगापुर
नेहा मित्तल यदि आप देश-विदेशों में भ्रमण करना चाहते हैं तो सिंगापुर द्वीप को चुन सकते हैं। सिंगापुर का हवाईअड्डा आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा संपन्न है। सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। मुख्य रूप से यहाँ चाइनीज तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। इस द्वीप में कई तरह के मनोरंजक स्थल हैं। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मनमोहक दृश्य आँखों के सामने नज़र आते हैं। सैरसपाटे के लिए यहाँ पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक स्थल मौजूद हैं, जो सैलानियों के लिए उपयुक्त हैं। सिंगापुर विश्व के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से एक है तथा विश्व का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। पर्यटक, क्रूज ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। कई पर्यटक, इन जहाजों के माध्यम से इस द्वीप के हर आकर्षित स्थल को देख सकते हैं। सिंगापुर में अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो यहाँ के बड़े-बड़े बहुमंजिली मॉल्स पर सब तरह के सामान आपको मिल सकते हैं। |
पर्यटक, क्रूज ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। कई पर्यटक, इन जहाजों के माध्यम से इस द्वीप के हर आकर्षित स्थल को देख सकते हैं। सिंगापुर में अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो यहाँ के बड़े-बड़े बहुमंजिली मॉल्स पर सब तरह के सामान आपको मिल सकते हैं। |
|
|
हर वस्तु उचित मूल्य पर मिलती है। बॉटनिकल गार्डन में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे आर्किड फूल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हौपरविला थीम पार्क अनोखे तथा दर्शकों को मोह लेने वाला है। चीन की संस्कृति को इस विशाल पार्क में प्रदर्शित किया गया है। हर जगह पर विभिन्न प्रकार की शिल्पकला पर्यटकों के लिए दर्शाई गई है। तरह-तरह के पक्षी तथा रंग-बिरंगे फूल और पत्ते यानी प्रकृति के सुन्दर रूप को आप देख सकते हैं। जंगल, पहाड़, झरने तथा लहलहाते पेड़-पौधों व फूलों के बीच से रेलगाड़ी गुजरती है। इस दृश्य को देखकर ऐसा लगता है मानो कोई स्वप्न देख रहे हों।अगर आप वहाँ भारत देखना चाहते हैं तो सिंगापुर में एक ऐसा स्थान है जहाँ भारतीय खानपान एंव अन्य वस्तुएँ उपलब्ध हैं। दक्षिण भारतीय उडलैंड होटल के पास आप कई तरह की चीजें देख सकते हैं। भिन्न-भिन्न प्रकार की भारतीय पोशाक यहाँ पर मिलती हैं। सिंगापुर के चिड़ियाघर सैलानियों के मनोरंजन के लिए उपयुक्त स्थल है। कई प्रकार के वन्यजीव यहाँ पर दिखाई देते हैं- चिम्पांजी, कोमोटोड्रेगन, पोलरबीयर आदि। केबूल कार के द्वारा सफर कर, बहती लहरों पर सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं। संगीत की ताल पर आप म्यूजिकल फाउंटेन देख सकते हैं। एशिया में सिंगापुर को व्यंजनों की राजधानी मानी जाती है। आज विश्व में सिंगापुर की अहमियत अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ है गई तथा यूरोपियन देशों के साथ व्यापारिक स्तर पर उनकी तुलना की जाती है। सचमुच सिंगापुर को प्रकृति का वरदान प्राप्त है।