Daily Horoscope
✕

किचन की यह 6 चीजें हल कर सकती है आपके पेट की समस्या

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (18:04 IST)
पेट की समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, एसिडिटी, खट्टी डकार आदि आजकल आम बात हो गई है। कई बार ओवर इटिंग और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण यह समस्याएं आती है। ऐसे में जब यह नौबत आती है तो हम दवाई गोली ढूंढते हैं पर जब नहीं होती है तो हमें परेशानी होती है। पर क्या आप जानते हैं हमारे किचन में भी ऐसी चीजें हैं जिससे इसमें राहत मिलती है।
 
आइए जानते हैं -
 
1 अगर कुछ तला हुआ खाने से पेट भारी लग रहा है तो आप गरम पानी में काला नमक और निम्बू डालकर पी सकते हैं, आपको आराम मिलेगा।
 
2 जब आपको गैस की समस्या आ रही हो तो आप गरम पानी में हींग डालकर पी सकते हैं। इससे पेट भी साफ हो जाता है।
 
3 अगर आपने सुबह कुछ भारी खा लिया है तो आप शाम में सलाद खा सकते हैं,  इस पर काला नमक, जीरा, काली मिर्च डालकर खाने से पेट में राहत मिलेगी।
 
4 जब कुछ तला हुआ या अधिक मिर्ची वाला भोजन करते हैं तो अपच की समस्या आती है , ऐसे में लस्सी या दही खाने से उस तली हुई चीज से परेशानी नहीं होती है।
 
5 सौंफ खाने से गैस की समस्या में राहत मिलती है।
 
6 अगर गैस फसने या गैस अधिक होने की समस्या होती है तो पानी में नमक और थोड़ा सा खाने वाला सोडा डालकर पी सकते हैं, यह इनो जैसा ही काम करेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख