Daily Horoscope
✕

वजन घटाने की संजीवनी होती है ब्लैक टी, जानिए 5 फायदे

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (16:48 IST)
चाय एक ऐस पेय है जो सर्वाधिक प्रचलन में है। छोटे ब्रेक से लेकर किसी से मिलने का बहाना तक चाय के रूप में पूर्ण होता है। चाय भी कई प्रकार की होती है जिसमें से मुख्य है ब्लैक टी यानि काली चाय। यह बेहद लाभकारी होती है, और मुख्यतः वजन कम करने के लिए उपयोग की जाती है। आइए जानते हैं ब्लैक टी के 5 फायदे -
 
1 ब्लैक टी आंतों के लिए लाभकारी होती है। यह अपने एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण पेट के कीटाणुओं को मार देती है इससे आंते हेल्दी बनती है जिससे पाचन ठीक रहता है।
 
2 ब्लैक टी में कैफीन और अमीनो एसिड होता है। जिससे हमारा ध्यान अधिक केंद्रित रहता है और चपलता भी बढ़ती है।
 
3 ब्लैक टी दिल के लिए बहुत अच्छी दवाई के समान है। इसमें फ्लोवेनाइड्स नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
 
4 इसमें एंटी ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं जिसके कारण यह त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और दाग-धब्बों को मिटाने के साथ-साथ त्वचा को चमकदार भी बनाते हैं।
 
5 इसे पीने से एक्स्ट्रा फैट कम होता है, यही कारण है कि इसे वजन कम करने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख