Hanuman Chalisa

चबाने से नहीं इन पत्तों को सूंघने से ठीक हो जाता है जुकाम, जानें नाम और फायदे

गर्मी के मौसम में जुकाम से परेशान हैं तो ये है अचूक उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 4 जून 2024 (13:08 IST)
Mint leaves for summer cold and cough: सर्दी-खांसी और जुकाम ऐसी समस्याएं हैं जो मौसम बदलने के साथ होती ही हैं। ये एक तरह से एलर्जिक रिएक्शन्स (allergic reactions) हैं जो तापमान बढ़ने-गिरने या प्रदूषण की वजह से होती हैं। गर्मियों में भी बार-बार तापमान में बदलाव होने की वजह से  लोगों को जुकाम, सिरदर्द और सर्दी-खांसीजैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, गर्मियों में होने वाले इस सर्दी-जुकाम में उस तरह की दवाइयां या घरेलू नुस्खे इस्तेमाल नहीं किए जाने चाहिए जो सर्दियों में किए जाते हैं। ऐसे में आपको ऐसी चीजों की जरूरत पड़ती है जिनकी तासीर ठंडी हो और वे सर्दी-खांसी की समस्या से राहत भी दिलाए।

पुदीने की पत्तियां (Mint leaves) ऐसी ही एक नेचुरल चीज है जो जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से आराम दिला सकती हैं। पुदीने की चटनी गर्मियों के मौसम में चाव से खायी जाती है जो गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी पुदीने की पत्तियों को कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की नेचुरल औषधी के तौर पर भी देखा जाता है। आइए जानें सर्द-गर्म मौसम में होनेवाले जुकाम और खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

जुकाम से राहत के लिए कैसे करें पुदीने का इस्तेमाल (How to use mint leaves for Cold and running nose in summers)
एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियां लें और उन्हें सूंघे। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर बाद ऐसा करने से आपको जुकाम और सिरदर्द से राहत मिल सकती है। (home remedy for headache in summer)

खांसी होने पर ऐसे करें पुदीने का इस्तेमाल (Way to use mint leaves in cough and cold)
पुदीने के पत्ते चबाने से छाती में होनेवाली जकड़न को कम करने में मदद होती है। इससे बलगम साफ हो जाता है और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

पुदीने की पत्तियों के अन्य फायदे (Health benefits of mint leaves)

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

अगला लेख