सम्बंधित जानकारी
- Malaria day 2024 : मलेरिया बुखार से बचने के 10 तरीके
- बालों की मजबूती के लिए जड़ों में करें प्याज के रस की मालिश तो नहीं टूटेंगे बाल
- नहीं पड़ेगी Eye Drop की जरूरत, इन 5 घरेलू उपचार से रखें आंखों को हेल्दी
- बालों से जुएं हटाने के लिए लाभकारी है शरीफा के बीज
- पीले दांत को चमकाने के लिए सरसों के तेल में एक चुटकी मिलाएं ये चीज, चमक उठेगी स्माइल
बैड कोलेस्ट्रॉल से पाना है छुटकारा तो पिएं भिंडी का पानी
कोलेस्ट्रॉल से राहत के साथ जानें भिंडी का पानी पीने के अन्य फायदे
Okra Water Benefits
Okra water health benefits: भिंडी की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिंडी का पानी भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इन दिनों भिंडी का पानी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है क्योंकि, कुछ लोगों के अनुसार भिंडी पानी पीने से वेट लॉस भी होता है। वहीं, भिंडी का पानी पीने से हेल्थ को और भी कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानें आपके स्वास्थ्य के लिए भिंडी का पानी फायदेमंद क्यों है। (Lady Finger Water Health Benefits In Hindi)ALSO READ: ठंडी तासीर वाली ये चीजें शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी रखती हैं ठंडा
क्या भिंडी का पानी पीने से सेहत को होते हैं फायदे? (Is Okra water beneficial for health)
भिंडी की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6 के साथ-साथ डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। भिंडी का सेवन करने और भिंडी का पानी पीने से इन सभी पोषक तत्वों का फायदा आपको मिल सकता है।
भिंडी की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6 के साथ-साथ डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। भिंडी का सेवन करने और भिंडी का पानी पीने से इन सभी पोषक तत्वों का फायदा आपको मिल सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है (Reduces Cholestrol)
भिंडी के पानी में कुछ ऐसे कार्ब्स (healthy carbs) पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं। एक स्टडी में पाया गया कि भिंडी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद होती है। इसी तरह यह पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है जिससे शरीर में फ्लुइड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल में (Controls blood sugar level)
डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल हाई हो तो उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। दावे किए जाते हैं कि भिंडी की सब्जी को रातभर पानी में भिगोकर उसका पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, भिंडी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और फ्लेवेनॉइड्स जैसे तत्व शरीर में पहुंचकर शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में (ways to control blood sugar level from rising) सहायता करते हैं। इसी तरह भिंडी का पानी पीने से फ्री-रैडिकल्स से होनेवाले डैमेज (Free radicals damage) से भी सुरक्षा मिलती है जो कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क फैक्टर माना जाता है।

कैसे तैयार किया जाता है भिंडी का पानी? (How to prepare Bhindi water)
भिंडी का पानी बनाने के लिए आप भिंडी की 4-5 फलियां लें। इसे लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काटें। फिर एक कप पानी में कटी हुई भिंडी को डाल दें। अब इसे रातभर के लिए भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह इस पानी को पीएं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।