Hanuman Chalisa

इस नेचुरल टूथपेस्ट के आगे महंगे टूथपेस्ट भी हो जाते हैं फेल

जानिए कैसे करें इस्तेमाल और क्या हैं इसके फ़ायदे

Updated: बुधवार, 26 जून 2024 (14:58 IST)
मुंह की हाइजीन का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम अपने मुंह की सही तरीके से सफाई नहीं रख पाते हैं, तो कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मुंह की सफाई रखना सिर्फ मुंह, मसूड़े और दांत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे पेट की सेहत के लिए भी बहुत ज़रूरी है।

मुंह की सफाई के लिए लोग महंगे से महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीँ कुछ नेचुरल चीजें भी हैं, जो एक प्रभावी टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनमें से एक है एलोवेरा, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। ALSO READ: Vidya Balan Weight Loss: विद्या बालन की वेट लॉस का राज़, No Raw food diet

एलोवेरा जेल एलोवेरा पौधे के पत्तों से निकाली जाती है। इसमें विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा, बालों और दांतों की देखभाल के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा जेल का उपयोग प्राकृतिक टूथपेस्ट के रूप में करना महंगे टूथपेस्ट का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल किफायती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एलोवेरा जेल से ब्रश करने के उन्हीं फायदों और इसे उपयोग करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

एंटी-बैक्टीरियल गुण
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण प्राकृतिक रूप से होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं और मसूड़ों की सूजन व संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं, जिसे आप रोजाना बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट के मुकाबले इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लाक नियंत्रण में कारगर
एलोवेरा जेल का उपयोग प्राकृतिक टूथपेस्ट के रूप में किया जा सकता है, क्योंकि यह जेल प्लाक के निर्माण को कम करता है और मुंह की सफाई में मदद करता है। यह दांतों की सड़न को रोकने में भी सहायक है। प्लाक की समस्या से बचने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल टूथपेस्ट के रूप में किया जाना चाहिए।

मुंह की दुर्गंध का इलाज
रोजाना एलोवेरा जेल से ब्रश करके आप सांसों में मौज़ूद दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। साथ ही मुंह को ताजगी प्रदान कर करते हो। इसके साथ ही एलोवेरा जेल मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह मसूड़ों की सूजन और खून आना कम करता है।

दांतों की सड़न को रोकता है
एलोवेरा जेल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स दांतों की सड़न को रोकते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं। एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक, सस्ता और प्रभावी तरीका है दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए। इसे अपने डेंटल केयर रूटीन में शामिल करके आप कई महंगे टूथपेस्ट के विकल्प के रूप में इसका लाभ उठा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

अगला लेख