शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Once Upon A Time In Hollywood to be release
Written By

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' का फर्स्ट लुक जारी

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' का फर्स्ट लुक जारी - Once Upon A Time In Hollywood to be release
हॉलीवुड की फिल्में वाकई लाजवाब होती हैं। ऐसी कई फिल्में हैं जो दुनियाभर के दर्शकों को उत्साहित करती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड'। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी।

फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट लीड रोल में हैं। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट के अलावा ऑस्कर विनर अल पचिनो भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक लांच हुआ है। इसे लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट दोनों ही पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। इस फर्स्ट लुक की खास बात यह है कि दोनों एक्टर्स इसमें70 के दशक वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस पर बका यदा लियोनार्डो ने कैप्शन लिखा है फर्स्ट लुक.. वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड.. 
 
यह फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' 1969 में हॉलीवुड की सबसे मिस्टीरयस मर्डर केस की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। 1969 में चार्ल्स मेनसन नाम के एक सीरियल किलर ने हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती शेरॉन और उसके दोस्तों की हत्या कर दी थी। लियोनार्डो डिकैप्रियो इसमें पूर्व टीवी एक्टर रिक डाल्टन का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन क्वेंटिन टेरन्टिनो ने किया है। डेविड हेमैन और शैनन मैकिंटोश फिल्म के निर्माता हैं।
ये भी पढ़ें
दिशा पाटनी की टॉलीवुड फिल्म, बनेंगी योद्धा राजकुमारी संघमित्रा