• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. हिन्दू धर्म
  4. how to select name for new born baby
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 28 मई 2024 (16:34 IST)

बच्चे के नामकरण के लिए अच्छा नाम चुनने में उलझन में हैं? जानिए कैसे रख सकते हैं बच्चे का मीनिंगफुल नाम

ये टिप्स आपको अपने बच्चे के लिए प्यारा और परफेक्ट नाम चुनने में करेंगी मदद

How to Select Baby Names
How to Select Baby Names

हर माता-पिता का सपना होता है कि वे अपने बच्चे के लिए अच्छा नाम चुनें। लेकिन कई बार बच्चे के नाम को लेकर उलझन होती है। स्वाभाविक है बच्चे का नाम पूरा जीवन उसके साथ रहता है इसलिए माता पिता बहुत नामों पर विचार करते हैं। क्या आप भी इसी दुविधा में हैं। अगर हां, तो परेशान न हों, आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने बच्चे का नाम आसानी से रख पाएंगे।

आपको बच्चे का ऐसा नाम रखना है जो न सिर्फ अनोखा हो बल्कि उसका मतलब भी सुन्दर हो। आपको लंबे नाम रखने से बचना चाहिए। नाम ऐसा चुनना चाहिए जो सुनने में भी सुन्दर हो और जिसे आसानी से याद किया जा सके। आपको नाम चुनने में इन टिप्स से मदद ले सकते हैं।ALSO READ: इन यूनीक नामों में से चुनिए आपके बेटे के नामकरण के लिए अपनी पसंद का नाम
बच्चे का नाम चुनने के टिप्स
बच्चे का नाम चुनना कोई आसान काम नहीं है। कई लोग इसमें एक्सपर्ट की मदद भी लेते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई अच्छा नाम खोज रहे हैं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे। बच्चे का नाम चुनते समय उसकी खूबियों को भी ध्यान में रखें ताकि नाम उस पर सूट करे।

  • आपको अपने बच्चे के नाम के लिए ऐसे लोगों से सलाह लेनी चाहिए जो खुद माता-पिता बन चुके हों। वे आपको बेहतर तरीके से गाइड कर पाएंगे क्योंकि वे पहले भी इस प्रक्रिया से गुजर चुके हैं।
  • ऐसा नाम न चुनें जिसका कोई मतलब न हो। हमेशा सार्थक नाम रखें। ऐसा नाम रखने से बचें जिसका कोई अच्छा मतलब न हो। बच्चे के नाम का असर उसके व्यक्तित्व पर भी पड़ता है।
  • अगर आप आसान नाम रखेंगे, तो वह नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ जाएगा। उसे पुकारना भी आसान होगा।
  • आप अपने बच्चे के लिए जो भी नाम चुनें, उसका कोई मतलब जरूर होना चाहिए। कुछ लोग बच्चों को अजीबोगरीब नाम देते हैं। बच्चे बड़े होने पर हंसी का पात्र बन जाते हैं।
  • कुछ लोग बच्चों के एक से ज़्यादा नाम रखते हैं। यह सही नहीं है। आपको बच्चे के लिए सिर्फ़ एक ही नाम चुनना चाहिए जो उसके साथ ज़िंदगी भर जुड़ा रहे।
  • अगर आपको कोई अनोखा नाम नहीं मिल पा रहा है, तो आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। इंटरनेट पर आपको लाखों नाम मिल जाएँगे, साथ ही उनके पर्यायवाची और अर्थ भी। कोई अच्छा सा नाम चुनें और उसे रखें।
  • अगर आपको अपने बच्चे के लिए कोई नया नाम नहीं मिल पा रहा है, तो उसका नाम किसी ऐसे व्यक्ति के नाम पर रखें जिसे आप पसंद करते हों। वह व्यक्ति आपका कोई दोस्त, परिवार का सदस्य या ऑफ़िस का कोई सदस्य हो सकता है।
  • आप अपने बच्चे का नाम रखने के लिए किताबों की मदद भी ले सकते हैं।
  • कई बार हम किसी व्यक्ति को इसलिए याद रखते हैं क्योंकि उसका नाम दूसरों से अलग होता है। इसलिए अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चुनें जो दूसरों से अलग हो।
  • बच्चे का नाम रखने से पहले उसके गोत्र और नक्षत्र के बारे में जान लें। राशि के अनुसार बच्चे का नाम रखने का असर बच्चे के जीवन पर पड़ता है।
  • अगर आपका परिवार बड़ा है तो आप ऑनलाइन वोटिंग भी करवा सकते हैं। आप अपने बच्चे के लिए वो नाम चुन सकते हैं जो ज्यादातर लोगों को पसंद हो।
  • अगर आपके द्वारा सुझाए गए नाम आपको पसंद नहीं आते तो आप किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं। कई बार आपके आस-पास के लोग भी यही नाम सुझाते हैं, ऐसे में वो नाम चुनें जो बच्चे के लिए बेहतर हो।