Daily Horoscope
✕

नवरात्रि और दशहरा पर्व पर पढ़ें 3 मार्मिक लघु कथाएं

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (20:27 IST)
खंडित व्रत
 
आज फलाहार नहीं करोगे सुरेश? …आ जाओ भाई लंच का समय निकला जा रहा है। पंकज ने चिंतित स्वर में सुरेश को पुकारा।
 
सुरेश- 'भाई, फलाहार तो लाया हूं मगर आज खाने का मन नहीं कर रहा, क्योंकि मेरा व्रत टूट गया'!
 
आश्चर्य से पंकज ने पूरे दिन का फेरा लगाया… अरे कब टूटा व्रत! सुबह से तो हम दोनों साथ में ही काम कर रहे हैं। अन्न का एक दाना न तो मैंने खाया और ना ही तुमने, फिर कैसे टूट गया 'व्रत'?
 
…यार हुआ यूं कि आज सुबह घर से निकलते वक्त तेरी भाभी से हॉट टॉक हो गई, बस उसी समय मैंने देखा कि मेरे शब्दबाण ने उसके अंतस को भेद दिया। उसकी आंख से कुछ बूंदें साकार हुईं और मेरा व्रत स्वमेव टूट गया।
 

उपासना
 
कॉलोनी में सभी की सहभागिता बनी रहे इसलिए आप ही तो कहते थे कि अंशमात्र ही सही सभी का हाथ लगना चाहिए पुण्यकार्य में। अभी तो मां की प्रतिमा, डेकोरेशन, गरबा सभी कुछ तो करना शेष है और आप हैं कि अटैची तैयार कर रहे हैं। 
 
…कहां जा रहे हैं, कुछ तो बताइए? पड़ोस के शर्मा जी, गोयल जी, म्हात्रे जी और मालवीय जी आयोजन के आधार स्तंभ विमल जी को थामे थे। 
 
अरे, आप सभी लोग तो यहीं हैं इस बार आप आयोजन कीजिए, पूर्ण श्रद्धा के साथ। इस बार मैंने ऑफिस से नौ दिन का अवकाश लिया है। पूरे नौ दिन मैं अपनी मां के साथ रहना चाहता हूं, उसके आंचल तले आराधना करना चाहता हूं, इसलिए अपने घर जा रहा हूं।
दशहरा
 
उल्टी छतरी में मुखौटा लिए वह किशोर मनुहार कर रहा था, ले लो साहब बीस का एक है, दस लोगे तो ठीक लगा दूंगा।
 
…अरे बाबा नहीं चाहिए, और ये मुझे क्यों बेच रहा है, जानता भी है ये कौन था? बड़ा ज्ञानी, महापराक्रमी था।
 
किशोर- इसीलिए तो कह रहा हूं, साहब ले लो।
 
…अरे मगर अब तो यह बुराई का प्रतीक है, मैं क्या करूंगा लेकर!
 
किशोर- …साहब दस मत लीजिए एक-दो, तो ले लीजिए, कोई एक बुराई तो होगी!
 
चुटकी काटते ही उस अधेड़ ने सारे ऐब टटोले और मुस्कुरा कर एक-दो नहीं कई मुखौटे खरीद लिए।
 

लेखक के बारे में
विजय सिंह चौहान
पेशे से अधिवक्ता विजय सिंह चौहान विधि एवं साहित्य जगत से संबद्ध संवेदनशील रचनाकार हैं। एमकॉम, एलएलबी एवं बीजे कॉम (पत्रकारिता) की शैक्षणिक योग्यता से समृद्ध चौहान विधि के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने साहित्य को मानवीय संवेदनाओं, जीवन के अनुभवों और सामाजिक सरोकारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख