गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. मोटिवेशनल
  4. Ratan Tata Motivational Quotes inspiring quotes by ratan tata ratan tata death
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (14:24 IST)

सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वालों के लिए मार्गदर्शन हैं पद्म विभूषण रतन टाटा के 10 प्रेरणादायक कोट्स

रतन टाटा के जाने के बाद भी अमर रहेंगे उनके ये अनमोल विचार

Late Shri Ratan Tata
  • युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं रतन टाटा के ये 10 कोट्स
  • रतन टाटा के ये विचार आपको दिलाएंगे सफलता
  • उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता अपने आप मिलेगी - रतन टाटा
 
Ratan Tata Motivational Quotes : रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी अद्वितीय सोच, कुशल नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी ने उन्हें एक ऐसे व्यक्तित्व में बदल दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। देश में ऐसा कोई व्यक्ति मिलना मुश्किल है जिसने टाटा के उत्पाद या सेवा का इस्तेमाल न किया हो। लगभग हर सेक्टर में टाटा के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। टेक्नोलॉजी, फाइनेंस सर्विसेज, इंफ्रास्ट्रक्चर,एयरोस्पेस, खाद्य इंडस्ट्री, टेलीकॉम सेक्टर, रिटेल, इ-कॉमर्स, ट्रेवल या ऑटोमोबाइल। यहां ये कहना भी गलत नहीं होगा की स्वर्गीय श्री रतन टाटा का पूरा जीवन ही मार्गदर्शन है। उन्होनें अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर, एक सफल मुकाम हासिल किया। नई पीढ़ी के लिए उनके विचार सचमुच प्रेरणास्त्रोत हैं। 
 
1. सही निर्णय लेने में मेरा विश्वास नहीं है। मैं निर्णय लेता हुं और फिर उन्हें सही बनाता हूं।
 
2. सबसे महान विचार सबसे सरल होते हैं।
 
3. जिन पत्थरों को लोग आपके लिए फेंकते हैं, उन्हें एक स्मारक बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
 
4. धैर्य और दृढ़ता से चुनौतियों का सामना करें क्योंकि वे सफलता की आधारशिला हैं।
 
5. किसी भी काम में सफलता का सबसे बड़ा रहस्य है कि आप उसे दिल से करें।
 
6. सफलता का मतलब सिर्फ पैसे कमाना नहीं है, बल्कि एक सकारात्मक प्रभाव डालना है।
 
7. सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
 
8. जब आप किसी चीज पर विश्वास करते हैं, तो आपको उसे पूरा करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना होगा।
 
9. आप लोगों को बुरे विचार रखने से नहीं रोक सकते, लेकिन आप उन्हें अपने विचारों को प्रभावशाली बनाने के लिए काम कर सकते हैं।
 
10. अगर आप अपने काम को पसंद करते हैं, तो सफलता आपके पीछे आएगी।