sawan somwar

हिन्दी कविता : हर घर पहुंचानी है जल-गंगा

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (14:05 IST)
वर्षा ने भर दिये ताल सब,
नदियां हुईं लबालब।
खेत हुए सरसब्ज सभी,
उगेंगी सब फसलें अब || 1 || 
 
बांध भरे आकंठ,
खुलें गेटों से बही जलधारें। 
विद्युत पूर्ति हुई मनमानी,
पूरे सब अरमान हमारे || 2 || 
 
जहां हुई अतिवृष्टि, बाढ़,
उन क्षेत्रों की चिंता हैं।
उन नुकसानों की भरपाई भरसक,
शासन को करना है || 3 ||
 
अब जल-संरक्षण, जल प्रदाय पर
योजनाबद्ध मुहीम चलानी।
अब तक वंचित हर घर तक
पहुंचाना है नल से पानी || 4 ||

 
प्रकृति के जल-वरदान को,
सजग होकर सहेजना है अब।
हर घर तक जल गंगा की
निर्मल धार भेजना है अब || 5 ||
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख