Hanuman Chalisa
✕

हिन्दी कविता : सृष्टि का आरंभ

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (14:45 IST)
साहित्य का है प्रारंभ
काल परिवर्तित होते रहे
शब्द परिवर्तित होते रहे
विचार तरल होते गए
भाव मन में सोते गए।
 
गूढ़ से मूढ़ लेखन हुआ
प्रेम से दूर अंकन हुआ
विषयों में विषमता बढ़ी
कथ्य की क्षमता बढ़ी
छंद क्षमता छिन गई
मन विषमता रम गई।
 
गद्य बोझिल हो गया
पद्य धूमिल हो गया
कहां है 'देवी' की माया
कहां है पंत की ग्राम्या।
 
न अब कामायनी मिलेगी
न गबन-गोदान खिलेंगी
न सतपुड़ा के घने जंगल
न जिंदगी के अब है मंगल।
 
अब तो हॉफ गर्लफ्रेंड है
व्हॉट्स एप से करते सेंड हैं
दस रचनाएं एक दिन में लिखते हैं
न वर्तनी, न मात्रा का ध्यान रखते हैं।
 
साहित्य में न अब सरोकार दिखते हैं
सब अपनी भड़ास लिखते हैं
साहित्य सम्मानों की होड़ लगती है
कविता हर मंच पर सजती है।
 
चुटकुले चुगली चबाली
कविता है साहित्य से खाली
कभी तराजू में तौलोगे उस जमाने को
पासंग में भी न पाओगे इस शब्दखाने को।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख