sundarkand
✕

एक दिन थक जाओगे तुम : हिन्दी कविता

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (12:17 IST)
रीमा दीवान चड्ढा
 
एक दिन
तुम थक जाओगे
लड़ते लड़ते
ईर्ष्या करते करते
द्वेष में कुढ़ते कुढ़ते
बदले की भावना में
सुलगते सुलगते
तब ...
सोचने समझने लगो
शायद झांकने लगो
मन मस्तिष्क के 
कोमल तंतुओं को
छूने की एक कोशिश
शायद करने लगो
तब बारिश की बूंदों में
सरगम सुनाई देगी तुम्हें
फूलों में महकती खुशबुएँ
लुभाएंगी तुम्हें
पेड़ पत्तों से बात करोगे तुम
कोयल की कुहुक सुहाएगी
प्रेम की कविता
तुम्हें भी गुदगुदाएगी
बांसुरी की तान पसंद आएगी तुम्हें
मन वीणा के तार संग बजने लगेंगे
तुम लौटोगे अपने अस्तित्व की ओर
पहचानोगे....हां मैं जन्मा था
धरती पर ......
इसे और सुंदर 
और बेहतर 
और अच्छा 
बनाने के लिए
तब तुम्हारी आंखें भीग जाएंगी
तुम्हारा हृदय लरज जाएगा
तब अपने हाथों से
बोओगे नेकियों के बीज
सद्भावनाओं की लहर उठेगी
तुम अपने मनुष्य जन्म पर 
कतई शर्मिंदा नहीं होओगे
समेट लेने से ऊब जाओगे
बांटने को आतुर हो जाओगे
प्रेम ,स्नेह ,दोस्ती ,भाईचारा
ये शब्द खोखले नहीं लगेंगे तुम्हें
तुम इनके मायने समझ जाओगे
तुम प्रेम से बांहें फैलाए
लोगों को गले लगाओगे
समय की घड़ियां तब ही
जीवन की सुंदरता का 
नया गान लिखने लगेंगी
लोग मुस्कुराने लगेगे
हंसने लगेंगे ....
खिलखिलाने लगेंगे
खुशी के गीत गाने लगेंगे
कविताएं लिखने लगेंगे
पढ़ने पढ़ाने लगेंगे
रूठ गए हैं जो मौसम 
सदी के कैलेण्डर से
समय की धारा का नाम लिए
वही मौसम फिर आने लगेंगे......
कहो तुम भी 
ऐसे सुंदर समय को आने में
और कितने ज़माने लगेंगे......??

लेखक के बारे में
रीमा दीवान चड्ढा
स्वतंत्र पत्रकार एवं कवयित्री.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख