Hanuman Chalisa

कविता : मधुमास

सुशील कुमार शर्मा
है आसपास,
स्वप्निल गुंजित मधुमास।
 
तुंग हिमालय के स्वर्णाभ शिखर,
अरुणिम आभा चहुंओर बिखर।
 
नव्य जीवन का रजत प्रसार,
मधुकर-सा गुंजित अपार।
 
सुरभित मलयज मंद पवन,
नील निर्मल शुभ्र गगन।
 
मृदु अधरों पर मधु आमंत्रण,
नयनों का है नेह निमंत्रण।
 
बासंती सोलह सिंगार,
सतरंगी फूलों की बहार।
 
पीत पुष्प आखर से,
उपवन हैं बाखर से।
 
शतदल खिली कमलिनी,
गंधित रसवंती कामिनी।
 
कंपित अधरों का मकरंद,
किसलय कंपित मन के छंद।
 
मंजरियों में बौराई आमों की गंध,
अभिसारी गीतों में प्रेम के आबंध। 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख