Daily Horoscope
✕

वसंत पंचमी पर मां शारदे की आराधना के दोहे

Updated: गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (17:01 IST)
वीणा के मधु नाद से, जागे अंतःलोक।
मां शारद करुणा मयी, हर लो अज्ञान शोक।
 
हंसवाहिनी मातु तुम, वाणी की आधार।
अक्षर अक्षर में रचो, बुद्धि विवेक अपार।
 
पीत वसन में सज रहा, ज्ञान प्रभा का रूप।
मौन तिमिर में भर गई, बोध सुधा की धूप।
 
श्वेत कमल पर दिव्यतम, निखिल कला की धार।
मां तुमसे संवरें सदा, शब्द अर्थ संसार।
 
मति भ्रम की इस धूल में, सत्य करो संधान।
मां शारद प्रस्फुट करो, अंतस का विज्ञान।
 
ग्रंथ हृदय बसते सदा, जिनके उर मां आप।
वाणी मर्यादित करो, हर लो सारे पाप।
 
शुभ पूजन अर्पित करूं, पुष्प धूप फल कंद।
तुम बिन सूना शारदे, चिंतन का आनंद।
 
हृदय ज्ञान का तेज दो, दो संयम विस्तार।
शब्दों में उतरें सदा, सत्य सिद्ध आचार।
 
उर वसंत जब जागता, अंतस बहे प्रकाश।
मां शारद की कृपा से, जगता मन विश्वास।
 
मां शारद मन से हरो, अहम, द्वेष के दाग।
जड़ता के इस काल में, दो चेतन अनुराग।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख