Kale tomato ka bhav | लाल टमाटर को छोड़िए, खाएं काला टमाटर
Black Tomato
काला टमाटर क्या और कैसा है । What and how is black tomato-
- अंग्रेजी में इसे इंडिगो रोज टोमेटो कहा जाता है।
- इसके उगाने का श्रेय रे ब्राउन को जाता है।
- इस टमाटर को जेनेटिक म्यूटेशन के द्वारा बनाया गया है।
- हालांकि इसके गुण और रंग के कारण यह प्रसिद्ध हो चला है।
- जब आप इसे काटेगे तो इसका गूदा लाल टमाटर की तरह की लाल होता है।
काले टमाटर की कीमत क्या है | What is the cost of black tomatoes-
- इस टमाटर की खेती अब भारत में भी होने लगी है।
- इसके बीज ऑनलाइन खरीददारी करके मंगाए जा सकते हैं।
- बीज के एक पैकेट की कीमत 450 रुपए है।
- एक पैकेट में करीब 130 बीज होते हैं।
- काले टमाटर की खेती भी लाल टमाटर की तरह ही होती है।
- इस टमाटर को लाल टमाटर की तरह ही उगाया जाता है।
- उगते वक्त यह सबसे पहले हरा होता है फिर लाल।
- लाल होने के बाद यह नीला होते होते काला हो जाता है।
काला टमाटर खाने के फायदे | Benefits of eating black tomato-
- इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाएं जाते है।
- शुगर के रोगियों के लिए यह रामबाण साबित हो सकता है।
- काले टमाटर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है। इसी वजह से ये यह कैंसर से लड़ने में सक्षम है।
- काले टमाटर में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट है।
- इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, सी, मिनरल्स पाएं जाते हैं, जो कि आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
- विटामिन ए और विटामिन सी होने के कारण यह आंखों के लिए लाभदायक है।
- काला टमाटर खाने से हार्ट अटैक के चांस कम हो जाते हैं क्योंकि इसमें एंथोसाइनिन पाया जाता है।
- काले टमाटर में अच्छे कोलेस्ट्राल की मात्रा अधिक होती है।
- यदि आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं तो इसे जरूर खाएं।
