सम्बंधित जानकारी
- Health Care : गठिया रोग से निजात दिलाएंगे ये 10 घरेलू उपाय
- Health Tips : करौंदा खाने के हैं कई लाभ, महिलाओं को जरूर खाना चाहिए
- October Birthday: जानें आपका नेचर, सेहत, करियर, धन और प्रेम संबंध
- एवोकाडो फल को खाने के 10 फायदे
- वर्ल्ड हार्ट डे 2023: विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम और महत्व जानें World Heart Day
Health Tips: विटामिन D के लिए धूप में बैठने का सही समय क्या है?
What contains vitamin d foods: विटामिन डी की कमी से ब्लड प्रेशर, हड्डियों, दांत और मांसपेशियों पर असर पड़ता है। इसी के साथ ही यह इम्यूनिटी का लॉस करता है और थकान, उदासी एवं तनाव को बढ़ता है। विटामिन डी की टैबलेट बाजार में मिलती है परंतु इसका सबसे अच्छा सोर्स सूर्य की धूप है। अब सवाल यह है कि कौन से समय की धूप सेंकने से विटामिन D की पूर्ति होगी।
धूप : किसी भी मौसम में सुबह 08 बजे से 11 बजे के बीच की धूप में सभी तरह के विटामिन होते हैं। गर्मी में 20 से 25 मिनट तक और सर्दी में 2 घंटे तक धूप सेंक सकते हैं। इस समय और अवधि में शरीर को भरपूर मात्रा में शरीर विटामिन डी को अवशोषित कर लेता है।
साल्मन मछली : इस फिश में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड होता है जो जो विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है। इसे खाने से शरीर में हुई विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है।
अंडा : इसमें भी विटमिन डी भरपूर होता है। अंडे के योक यानी पीले वाले हिस्से के सेवन से आप विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं।
ऑरेज जूस : संतरा और मौसम्बी का जूस विटामिन सी के साथ ही साथ विटामिन डी की कमी को भी दूर करने में मदद करता है। आप फ्रेश संतरे का जूस नियमित पिएं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो जाएगी।
गाय का दूध : गाय का दूध विटमिन डी का एक अच्छा सोर्स है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लो फैट मिल्क की जगह लोगों को फुल क्रीम मिल्क पीना चाहिए जिसमें ज्यादा विटमिन डी और कैल्शियम होता है।
दही : दही का सेवन भी विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप इसका सेवन नियमित करते है, तो आपको बहुत फायदा होगा।
