suvichar
✕

Health Tips : हाइट बढ़ाने की एक्सरसाइज और घरेलू उपाय

Updated: सोमवार, 12 जून 2023 (14:25 IST)
डॉक्टर्स की मानें तो सही उम्र में बच्चों की हाइट बढ़ना या यह कहें कि पर्याप्त लंबाई बढ़ना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि हाइट बढ़ने का संबंध उनके शारीरिक विकास से होता है, जो कि उनमें किसी तरह की कमी होने से यह लंबाई बढ़ नहीं पाती है, यदि आप भी अपने बच्चे की कम हाइट को लेकर परेशान हैं, या आपके बच्चे की उम्र बढ़ती जा रही है, लेकिन हाइट नहीं बढ़ पा रही हैं तो यहां जानिए खास जानकारी-  
 
- यदि आपके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ पा रही है तो उसे विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम आदि चीजें खिलाना शुरू करें, जिसमें पर्याप्त पोषण हो।
 
- खेलकूद, व्यायाम, दौड़ को बच्चे के दैनिक रूटीन में शामिल करें। 
 
- बच्चे को शारीरिक श्रम से परिचित कराएं ताकि उसके शरीर की विकास प्रक्रिया तेज हो, जिससे रक्तसंचार बढ़ने के साथ ही मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होगा। 
 
- विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैग्नीशियम तथा कैल्शियम से भरपूर हरी सब्जियों को बच्चे के भोजन में शामिल करें। जैसे- बींस, मैथी, भिंडी, मटर, पालक तथा अन्य पत्तेदार सब्जियों को खिलाएं। 
 
- एक शोध के अनुसार बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास का नींद से गहरा संबंध है। क्योंकि बच्चे जब सोते हैं, तब उनका विकास हो रहा होता है और कोशिकाएं इस दौरान नए ऊतकों का निर्माण करती हैं।
 
- बच्चों की बढ़ती उम्र में रस्सी कूदना भी हाइट बढ़ाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। खेल-खेल में ही यह हाइट बढ़ाने का एक खास तरीका  है।
 
- दिमाग को पोषण देने वाले तथा शारीरिक विकास में बेहद अहम माने जाने वाले सूखे मेवे यानी अखरोट, खजूर, बादाम, पिस्ता, किशमिश आदि चीजों को उनके भोजन में शामिल करें, ताकि बच्चे को प्रोटीन तथा आवश्‍यक मिनरल्स भी मिलें, जिससे कि शारीरिक विकास भी तेजी से हो सके। 
 
- बच्चे की लंबाई बढ़ाने में सबसे अधिक सहायक प्रोटीन, कैल्शियम अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए दूध को उनके हाइट में अवश्‍य ही शामिल करें, ताकि वे स्वस्थ और तंदुरुस्त बने रहे। 
 
- एक्सरसाइज के जरिए भी आप बच्चे भी हाइट बढ़ा सकते हैं, इसके लिए लटकना एक सबसे बेहतरीन एक्‍सरसाइज है। ये जहां हाथों की ताकत को बढ़ाएगी, वहीं लंबाई बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी। 
 
- व्यायाम और स्ट्रेचिंग बच्चे की ऊंचाई बढ़ाने में मदद कर सकती है। अत: इन्हें भी बच्चों की दिनचर्या में शामिल करके उनकी हाइट बढ़ाई जा सकती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

kids care

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख