शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. read these benefits of garlic which is a cure of more than 10 disease
Written By

डायबिटीज से लेकर सर्दी तक 10 बीमारियों को जड़ से खत्म करता है लहसुन

डायबिटीज से लेकर सर्दी तक 10 बीमारियों को जड़ से खत्म करता है लहसुन - read these benefits of garlic which is a cure of more than 10 disease
लहसुन एक बहुत ही बढ़िया औषधि है। भारतीय व्यंजनों में एक अलग ही स्वाद देने के लिए लहसुन का उपयोग होता है पर क्या आप जानते हैं यह कई बिमारियों को जड़ से ख़त्म कर देता है तो कुछ में राहत देता है। सुबह खाली पेट 2-3 लहसुन की कलियां खाने से अनेक फायदे होते हैं। आइए जानते है लहसुन के लाभ -
 
1 यदि हम सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कलियां भी खाते हैं तो किडनी में होने वाले इन्फेक्शन से बचाव हो सकता है।
 
2 लहसुन खाने से या उसके रस का प्रयोग करने से आंखों की रौशनी भी बढ़ती है। इसका एंटी माइक्रोबियल गुण आंखों को इन्फेक्शन से बचाता है।
 
3 यह खराब कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता साथ ही कॉलेस्टरोल के स्तर को संतुलित भी रखता है। जिससे ह्रदय सम्बंधित बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
 
4 लहसुन को सेंक के या कच्चा खाने से सर्दी-खांसी दूर होती है और अस्थमा का भी उपचार होता है।
 
5 लहसुन का प्रतिदिन सेवन करने से टीबी होने का खतरा कम हो जाता है।
 
6 हम प्रतिदिन खली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल संतुलित रहता है जिससे डायबिटीज जैसी बिमारियों से बचा जा सकता है।
 
7 यह प्रतिदिन सुबह लहसुन का रस पीते हैं तो यह शरीर के खराब पदार्थों को बहार निकाल देता है जिससे मधमेह के साथ कैंसर होने की संभावनाएं भी कम हो जाती है।
 
8 इससे सेवन से पाचन की समस्या में सुधार होता है।
 
9 ऐसा कहा जाता है कि लहसुन डिप्रेशन जैसी बिमारियों को भी दूर कर सकता है।
 
10 यह जोड़ों के दर्द में राहत देता है, इसके सेवन से शरीर के सभी आंतरिक अंग लम्बे समय तक अच्छे से कार्य करते हैं।
ये भी पढ़ें
एंटी एजिंग है शहतूत, बनाए रखता है लंबे समय तक जवां, वेट लॉस के लिए भी है रामबाण