dipawali
✕

उपवास में जरूर रखनी चाहिए 5 सावधानियां

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (17:55 IST)
सेहत से जुड़ी किसी भी गतिविधि में कुछ सावधानियां रखना भी आवश्यक होता है। व्रत-उपवास भी आपकी सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है इसलिए उपवास में आपको ये 5 सावधानियां जरूर रखनी चाहिए - 
 
1 उपवास कर ही रहे हैं तो इसके पूरे फायदे लीजिए और ऑइली फूड से दूरी बनाएं। उपवास का असली फायदा फलाहार में ही है। ज्यादा से ज्यादा फलाहार और तरह पदार्थों का सेवन करें और स्वस्थ व ऊर्जावान बने रहें। 
 
यह भी पढ़ें :  जरूर जानिए उपवास करने के 5 फायदे
 
2 अगर आप फलाहार में फ्राय की हुई चीजें खा ही रहे हैं, तो हल्का और कम तेल का खाना खाएं जो आसानी से पच भी जाए और शरीर को ऊर्जा भी देता रहे। 
 
3 जिस दिन उपवास खोल रहे हैं उसे दिन खास तौर से इस बात का ध्यान रखें, कि हल्का भोजन लें। उपवास के बाद एक बार में अधिक या भारी भोजन लेने से  पाचन तंत्र व आंतों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें :  व्रत-उपवास में ये 5 टिप्स, सेहत का रखेंगे ख्याल
 
4 उपवास के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचें। इससे आपकी कैलोरी जल्दी खर्च होती है और भूख भी तेजी से लगती है। इस स्थि‍ति में आपको चक्कर भी आ सकते हैं।
 
5 उपवास के समय मानसिक रूप से भी तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें और गुस्सा या उत्तेजना से बचें। इससे आपको ब्लडप्रेशर संबंधी समस्या हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख