dharma sangrah
✕

Health tips : बार - बार गर्म पानी पीने से शरीर को होते हैं ये 5 नुकसान

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (10:34 IST)
कोरोना काल में वायरस से बचाव के लिए एंटीबायोटिक से लेकर हर तरह के घरेलू नुस्खे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। कोरोना काल में लोग दिनभर गर्म पानी पी रहे हैं। हर थोड़ी  - थोड़ी देर में एक - एक घूंट पी रहे हैं लेकिन गर्म पानी अधिक पीने से सेहत पर बुरी तरह असर भी पड़ता है। आइए जानते हैं गर्म पानी पीने से शरीर के किन अंगों पर असर पड़ता है -
 
1.छाले होना - जी हां, अक्सर लोगों को लगता है कि ज्यादा गर्म पानी पीने से कोरोना नहीं होगा। साथ ही फैट भी जल्दी कम हेागा। लेकिन ऐसा नहीं है। डाइटिशियन, डॉक्टर द्वारा हमेशा गुनगुना पानी की सलाह दी जाती है। गर्म पानी पीने से पेट में जलन की समस्या होने लगती है। शरीर में मौजूद टिश्यूज बेहद नाजुक होते हैं, जिस वजह से अधिक गर्म पानी पीने से अंदर छाले होने लग जाते हैं। 
 
2.ब्लडप्रेशर का खतरा - अधिक गर्म पानी पीने का असर ब्लड पर भी पड़ता है। जिससे आपके शरीर में ब्लड की मात्रा एकदम से बढ़ जाती है और ब्लडप्रेशर हाई होने लगता है। इसका असर दिल पर भी पड़ने लगता है।
 
3.सिरदर्द - कोरोना का डर इस कदर हावी हो गया है कि हर चीज की अति होने लगी है। इसलिए गुनगुना पानी सिर्फ एक बार सुबह ही पिएं। बार - बार गर्म पानी पीने से सिरदर्द की समस्या होने लगती है, दिमाग की नसे सूजने लग जाती है। 
 
4.अनिद्रा की समस्या - जी हां, अगर आप रात को भी गर्म पानी पी रहे हैं तो टॉयलेट की समस्या हो सकती है। हर थोड़ी - थोड़ी देर में आपको टॉयलेट जाना पड़ सकता है। जिससे आपकी नींद भी टूटेगी और नींद भी ठीक से नहीं आएगी।
 
5.किडनी को नुकसान - किडनी में एक खास कैपिलरी सिस्टम होता है। जो शरीर में से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। हालांकि अधिक गर्म पानी आपकी किडनी पर बहुत अधिक असर डालता है जिससे किडनी के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

अगला लेख