sundarkand
✕

आखिर क्या है कियारा आडवाणी के Health Secrets? रोज़ करती है 5 हेल्दी काम

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (18:00 IST)
ईशु शर्मा 
करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आखिर कैसे करती है अपनी हेल्थ को मैंटेन? कई लोग वज़न घटाने के लिए हज़ारों तरीके आज़माते हैं पर कियारा सिर्फ कुछ आसान तरीकों से अपने वज़न को मैंटेन रखती है। कियारा का मानना है कि कम और हेल्दी खाने के साथ ही रोज़ वर्कआउट करना भी ज़रूरी है। चलिए जानते हैं कियारा के 5 ऐसे हेल्दी टिप्स जो आपके लिए भी है फायदेमंद। 
 
1. गरम पानी के साथ करती है दिन की शुरुआत 
कियारा सुबह उठते ही गरम पानी में नींबू के स्लाइस डाल कर अपने शरीर को डिटॉक्स करती हैं। गरम पानी मेटाबोलिज्म को काम करने के साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। नींबू विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। 100 ग्राम नींबू के रस में 53 ग्राम विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी स्किन के साथ पाचन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। 
 
2. नाश्ते में खाती है फल 
कियारा नाश्ते में फल खाना पसंद करती है खासकर सेवफल। नाश्ते में फल खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। फल में नेचुरल कैलोरी के साथ लौ फैट होता है। साथ ही फल में फाइबर, विटामिन, कार्बोहायड्रेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फल न सिर्फ आपका वज़न नियंत्रित करते हैं बल्कि ये त्वचा में निखार भी लाते हैं। 
 
3. लंच में घर का खाना है पसंद 
अक्सर कियारा लंच में घर का खाना ही पसंद करती हैं। कियारा का मानना है कि घर के खाने से बेहतर कुछ भी नहीं। घर का खाना न सिर्फ हाइजीनिक होता है बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 
 
4. तेल और नमक को करती है नज़रअंदाज़ 
हम सबको पता है कि ज़्यादा तेल हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे ह्रदय की समस्या बढ़ती है। वैसे ही नमक हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ता है और साथ ही पेट फूलने जैसी समस्या को बढ़ावा देता है। अपनी डाइट में हमेशा तेल और नमक को नज़रअंदाज़ करती है फिर चाहे वो घर का ही खाना क्यों न हो।
 
5. हर रोज़ जाती है जिम 
कियारा हर रोज़ 1 घंटा जिम में वर्कआउट करती है और जिस दिन वो जिम नहीं जा पाती उस दिन वह घर पर योग करती है। हमारे शरीर को रोज़ एक्सरसाइज की ज़रूरत होती है। एक्सरसाइज से हमारे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है और साथ ही ये हमें अंदरूनी चोट से भी बचाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख