बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkumar santoshi daughter tanisha bollywood debut with gandhi godse ek yudh first look out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (15:45 IST)

राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से फर्स्ट लुक रिलीज

Rajkumar Santoshi
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की दो विपरीत विचारधाराओं के बीच युद्ध को दिखाया जाएगा। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। 

 
वहीं अब फिल्म से कलाकारों के फर्स्ट लुक भी सामने आ गए हैं। इस फिल्म से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म से तनीषा का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में तनीषा को पीले दुपट्टे के साथ प्रिंटेड नारंगी सूट पहने देखा जा सकता है। उनके माथे पर बिंदी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। हालांकि अभी तनीषा के किरदार के बारे में मेकर्स ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 
 
'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए तनीषा ने‍ लिखा, मैं इस पल का काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह आ गया। मैं इस तरह की एक फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा बनने के लिए बेहद आभारी हूं, जिसको एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता ने बनाया है। अपने किरदार का पहला लुक साझा करते हुए बेहद भावुक महसूस कर रही हूं। मुझे आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।
 
बता दें कि तनीषा संतोषी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनएं कियारा आडवाणी की हमशक्ल भी कहा जाता है। तनीषा संतोषी ने लंदन कॉलेज से कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। भले ही फिल्म के पोस्टर में तनीषा एकदम सिंपल नजर आ रही हो, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं।
 
फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित, मनिला संतोषी द्वारा निर्मित है। वहीं एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
वर्ष 2022 की 10 'सुपर फ्लॉप' फिल्में : नाम बड़े और दर्शन छोटे