suvichar
✕

ओमिक्रॉन से पैदा एंटीबॉडी अन्‍य वैरिएंट पर भी प्रभावी - ICMR

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (13:15 IST)
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से भारत तीसरी लहर का दंश झेल रहा है। डबल डोज ले चुके लोग भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं। कोविड के इस नए वैरिएंट का असर बच्चों पर भी देखा गया है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि अगर कोविड का नया वैरिएंट नहीं आता है तो मार्च तक कोविड खत्म होने की संभावना अधिक थी। लेकिन ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिसे अधिक आक्रामक माना जा रहा है। हालांकि ओमिक्रॉन वैरिएंट से पैदा एंटीबॉडी न केवल इसके खिलाफ बल्कि डेल्टा समेत कोरोना के सभी वैरिएंट में प्रभावी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा किए गए नवीनतम अध्ययन से यह ज्ञात हुआ है।

ICMR द्वारा अध्ययन में किए गए शोध में यह सामने आया कि, 'ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों में महत्‍वपूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है, जो कोरोना के ओमिक्रॉन और सबसे खतरनाक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ भी कारगर साबित हो रहा है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि इससे डेल्‍टा के पुनः संक्रमण की संभावना भी कम हो जाती है।'

अध्ययन में सामने आया कि, कम समय में ही ओमिक्रॉन स्वरूप ने प्राकृतिक संक्रमण और टीकाकरण के खिलाफ उत्पन्न प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने के लिए उच्‍च संक्रमण क्षमता दिखाई है।  

किए गए अध्ययन में सामने आया कि हमने टीके की दोनों खुराक ले चुके व्यक्ति में आईजीजी और एंटीबॉडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया का आकलन किया है। इस विश्लेषण में शामिल हुए प्रतिभागी विदेशों के व्‍यस्‍क और भारत के किशोर मौजूद थे।

हालांकि ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट ने उसका से दहशत का माहौल बन चुका है। क्योंकि बीए.2 वैरिएंट लंग्‍स पर भी अटैक कर रहा है। सही वक्त पर इलाज मिलने से मरीज ठीक भी हो सकते हैं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख