Hanuman Chalisa
✕

बिच्छू के डंक का प्राथमिक उपचार आपको पता होना चाहिए

Updated: गुरुवार, 30 जून 2022 (15:04 IST)
बरसात के मौसम में सांप के साथ-साथ अन्य दूसरे जीव भी बाहर निकल पड़ते हैं। उन्हीं में से एक है बिच्छू। इस जीव के डंक खतरनाक होता है। इससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो बिच्छू की 1500 प्रजातियों में से केवल 25 ही प्राणघातक होती है , पर अन्य से भी सूजन, एलर्जी और अन्य प्रकार की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में हमें यह पता होना चाहिए कि यदि हमें बिच्छू का डंक लग जाता है तो हमें सबसे पहले क्या करना चाहिए।
आइए जानते हैं -
 
1 बिच्छू के डंक लगने पर उस स्थान के थोड़े ऊपर एक कपडा बांध दें। उसे ऐसा बांधें जिससे रक्तप्रवाह ना रुके।
 
2 बिच्छू के डंक लगने पर एलर्जी के लिए एंटीहिस्टामाइन और दर्द के निवारण के लिए एसिटामिनोफेन दे सकते हैं। एस्पिरिन और आइबुफ्रोफेन दवाइयां ना लें, इनसे समस्या के बढ़ने का खतरा रहता है।
 
3 जहां काटा है उस स्थान पर 10 मिनट बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। बर्फ का सीधा संपर्क त्वचा से ना होने दें। एक तौलिए में बर्फ को रख कर ही सिकाई करें।
 
4 यदि बिच्छू के डंक लगे हुए व्यक्ति के लक्षण बढ़ रहे हैं तो सीधे डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
 
5 डंक वाली जगह को साबुन और बहते पानी में धो लें और उसे काटी हुई जगह को दिल के स्तर से ऊपर उठा लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख