सम्बंधित जानकारी
- जानिए बारिश के 5 Life Hacks
- राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, घंटों लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा
- क्या आपको पता है ATM पर मिलता है 10 लाख का बीमा कवर? जानिए कैसे करें क्लेम
- Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- मौसम अपडेट : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रभावितों की संख्या बढ़कर हुई 24.92 लाख
बारिश में कार में होना चाहिए ये 5 चीजें
बारिश के दिनों में हम लॉन्ग ड्राइव के लिए निकलते हैं या बारिश से बचने के लिए कार का उपयोग ही बेहतर समझते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बारिश के दिनों में कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमेशा आपकी कार में होनी चाहिए। आइए जानते हैं वह क्या है -
1 आपकी गाड़ी में एक छाता जरूर रखें। बारिश में आपको कार की छत तो बारिश से बचा लेती है पर कभी आवश्यक रूप से बाहर निकलना पड़ता है तो ऐसे में छाता ही काम आएगा।
2 कई बार कीचड से या किसी और समस्या के कारण कार बंद हो जाती है या फंस जाती है। ऐसे में आपकी गाड़ी में एक रस्सी होना चाहिए जिससे आप किसी दूसरे वहां की मदद से अपनी गाड़ी निकाल सके।
3 अपनी कार में एक मेडिकल किट साथ रखें। अक्सर बारिश में किसी जीव के काटने, तेज बारिश में भीगने, कीचड में गिरकर फिसलने इत्यादि से शरीर को हानि हो जाती है ऐसे में यह प्राथमिकी उपचार कारगर होगा।
4 अपनी कार में एक टॉर्च और गाड़ी सुधारने के पाने, अन्य औजार और पंचर को ठीक करने जैसी चीजें जरूर रखें। कई बार गाड़ी ऐसे स्थानों पर और ऐसे समय पर बिगड़ जाती है जिसके लिए यह सब आवश्यक है।
5 अपनी गाड़ी में तौलिया और एक जोड़ी कपडे भी अवश्य रखें। कई बार भीग जाने के कारण हम उन्हीं कपड़ों में रहते हैं जिससे नमी के कारण इन्फेक्शन और सर्दी हो जाती है। ऐसे में कार में आप फटाफट अपने गीले कपड़े भी बदल सकते हैं।
