Hanuman Chalisa
✕

जानिए बारिश के 5 Life Hacks

Updated: गुरुवार, 30 जून 2022 (13:08 IST)
बारिश में अक्सर हम छोटी-छोटी चीजों के कारण परेशान हो जाते हैं। पर आज स्मार्टफोन के युग में हमें भी स्मार्ट होना आवश्यक हो गया है। ऐसे ही कुछ ट्रिक्स हैं जिनको अपनाकर आप दूसरों से भी वाहवाही लूट सके हैं और अपनी चीजों की देखरेख ऐसी जीवनशैली से कर सकते हैं, जो आपकी लाइफ आसान बनती है।
 
आइए जानते हैं ऐसे 5 Life Hacks
 
1 बारिश में जूते गीले हो जाते हैं तो उनसे बदबू आने लगती है। यह बदबू जल्दी जाती भी नहीं है। ऐसे में आप उनमें टी-बैग या कॉफी का पाउच डाल कर रख सकते हैं। ऐसे में दुर्गन्ध धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
 
2 बारिश के दिनों में अपना स्मार्टफोन प्लास्टिक जिप लॉक बैग में रख सकते हैं। इससे दो चीजें होती है, एक तो यह कि फोन पानी से बचता है और दूसरी की इस प्लास्टिक बैग में रखा फोन भी टच के माध्यम से चलाया जा सकता है।
 
3 यदि आपका कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में पानी या नमी चले गई है तो उसे पहले तौलिये से पौंछ लें और फिर 40-45 घंटे के लिए चावल के डब्बे में रख दें। चावल उसकी सारी नमी सोख लेंगे।
 
4 बारिश में कपड़ों में से दुर्गन्ध आती है। ढंग से कपड़े न सूखने के कारण इसमें नमी बनी रहती है। हम इसमें परफ्यूम डालते तो हैं पर दुर्गन्ध नहीं जाती है। ऐसे में इनमें थोड़ी सी वोडका डाल सकते हैं। वोडका से दुर्गन्ध दूर हो जाएगी।
 
5 बारिश में जूतों पर मोम लगाकर रखें। मोम से पानी नहीं लगता है। इसका उपयोग फर्नीचर के कोनों पर भी कर सकते हैं जिससे उन्हें पानी से बचाया जा सके।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख