सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : इन फलों को रात में खाने से करें परहेज, वरना पड़ जाएंगे गंभीर बीमार
- Health Tips : रात को दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, होगा पेट पूरी तरह से साफ
- गुड़ खाने के 5 महालाभ और ज्यादा खाने के 2 बड़े नुकसान
- सिर्फ पपीता नहीं, इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें 7 फायदे
- ज्यादा नहीं, कम नमक खाने से भी हो सकते हैं ये 4 नुकसान
Drinking water| खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के 5 नुकसान कौनसे हैं?
खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान
khana khane ke bad pani peene ke nuksan: आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के 2 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। एक्सपर्ट का मानना है कि कम से कम 45 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो इसके कई नुकसान हैं। आओ जानते हैं 5 खास नुकसान के बारे में।
- अपच
- कब्ज
- इम्युनिटी
-
बदबू
1. पाचन तंत्र होता कमजोर : खाने के साथ पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। भूख लगने पर जठराग्नि बढ़ जाती है। दरअसल खाना खाने के साथ ही पेट में गैस्ट्राइटिस यानी जठराग्नि बढ़ जाती है। यह गर्मी और उर्जा उत्पन्न करती है जिससे खाना पचने लगता है। यदि खाते समय या तुरंत बाद पानी पीते हैं तो जठराग्नि कम हो जाती है, जिसके कारण खाना नहीं पच पाता है। इससे प्राकृतिक भूख पर भी असर पड़ता है और पेट में भारीपन महसूस होना और अपच की समस्या होती है।
2. कब्ज की समस्या होने लगती है: पाचन तंत्र के कमजोर होने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, सीने में जलन, एसिडिटी होने लगती है। खाना खाने तुरंत बाद पानी पीने से अफरा यानी की पेट फूलने की बीमारी भी होने की संभावना बढ़ जाती है।
water drinking
3. खाने का नहीं मिलता फायदा : खाने के साथ या तुरंत बाद पानी पीने के कारण भोजन में मौजूद पोषक तत्व पानी में घुलकर यूरिन के साथ बाहर निकल आते हैं। ऐसा होने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते है। इससे हमारी इम्यूनिटी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
4. मोटापा बढ़ता है : यह भी कहा जाता है कि भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से वजन भी बढ़ने लगता है।
5. भोजन सड़ जाता है : खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भोजन जब नहीं पचना है तो वह सड़ने लगता है और तब वह शरीर को कई तरह के नुकसान देता है। इससे मुंह से दुर्गंध भी आती है और यह आंतों के साथ ही दांतों को भी खराब कर देता है।
